{"_id":"62e58f570372f54a6f7d6206","slug":"corona-infected-beyond-500-the-government-sought-answers-noida-news-noi6623629112","type":"story","status":"publish","title_hn":"Corona in Noida: गौतमबुद्धनगर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 500 के पार, शासन ने मांगा जवाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Corona in Noida: गौतमबुद्धनगर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 500 के पार, शासन ने मांगा जवाब
Sun, 31 Jul 2022 12:59 PM IST
नोएडा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2022 12:59 PM IST
सार
स्वास्थ्य विभाग ने एक बार फिर उन सभी अस्पतालों को अलर्ट कर दिया है, जिनमें तीसरी लहर के पीक में कोरोना के मरीजों का उपचार चल रहा था। 20 जुलाई को जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या 300 से कम थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
नोएडा में कोरोना का संक्रमण तेज रफ्तार से बढ़ रहा है। बीते दस दिन में सक्रिय मरीजों की संख्या 500 से ज्यादा हो गई है। प्रदेश में कुल सक्रिय मरीजों के मुकाबले करीब 18 फीसदी मामले सिर्फ जिले में दर्ज किए गए हैं। वहीं, दो माह बाद जिले में एक ही दिन में सर्वाधिक 115 नए मरीज मिले हैं। लगातार बढ़ रहे संक्रमण से चिंताजनक हालात बनते देख शासन ने भी स्वास्थ्य विभाग से जवाब तलब किया है।
विज्ञापन
शासन ने जिले में संक्रमण बढ़ने की वजह ही नहीं, बल्कि आपात स्थिति से निपटने की तैयारियों की जानकारी भी मांगी है। हरकत में आए स्वास्थ्य विभाग ने एक बार फिर उन सभी अस्पतालों को अलर्ट कर दिया है, जिनमें तीसरी लहर के पीक में कोरोना के मरीजों का उपचार चल रहा था। 20 जुलाई को जनपद में सक्रिय मरीजों की संख्या 300 से कम थी।
विज्ञापन
30 जुलाई को यह संख्या बढ़कर 528 पहुंच गई है। शनिवार को 75 जिलों में 508 नए मरीजों की पुष्टि की गई। इसमें 115 (22.6%) मरीज गौतमबुद्ध नगर में मिले। प्रदेश स्तर पर सक्रिय मरीजों की संख्या 2966 दर्ज की गई, जिसमें 528 (17.8%) मरीज जिले में मिले हैं।
विज्ञापन
रिकवरी दर में भी कमी
दस दिन में संक्रमित लोगों की तुलना में स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या में भी कमी आई है। 20 जुलाई को रिकवरी दर 85 फीसदी से ज्यादा थी जो 30 जुलाई को घटकर 63 फीसदी तक पहुंच गई। शनिवार को 115 नए मरीजों की तुलना में स्वस्थ होने वालों की दर 73 फीसदी रही।
अस्पतालों में 20 मरीज भर्ती
अस्पतालों में मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। शनिवार को संक्रमितों की संख्या 20 दर्ज की गई। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि यह सभी मरीज पुरानी बीमारियों से पीड़ित हैं। 508 मरीज होम आइसोलेशन में हैं।
स्कूलों में संक्रमण का खतरा बढ़ा
जिले के स्कूलों में भी संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। शनिवार को 115 नए मरीजों में आठ स्कूली विद्यार्थी शामिल रहे। शासन ने जिले में बढ़ते संक्रमण के बीच स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर की गई तैयारियों की भी जानकारी मांगी है। स्कूलों में कोविड टीकाकरण बढ़ाने पर जोर देने की हिदायत दी गई है।
दिल्ली से रोजाना लाखों लोगों की आवाजाही नोएडा में होती है। हर बार देखा गया है कि दिल्ली में संक्रमण बढ़ने पर यहां भी मरीज बढ़ते हैं। आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां पूरी हैं।
-डॉ. सुनील कुमार शर्मा, सीएमओ-गौतमबुद्धनगर