फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Corona : Every citizen screening in village level

कोरोना : गांव स्तर पर हर व्यक्ति की होगी स्क्रीनिंग

Thu, 13 May 2021 11:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Corona : Every citizen screening in village level
नूंह। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बृहस्पतिवार को प्रदेश के सभी जिलों के उपायुक्तों और जिलों में नियुक्त नोडल अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। सीएम ने गांव स्तर तक कोरोना की स्क्रीनिंग के लिए टीम बनाने के निर्देश दिए। बैठक के बाद हरियाणा सरकार के प्रधान सचिव अशोक खेमका ने निर्देश देते हुए कहा कि नूंह जिले को 7 जोन में बांटकर हर गांव में स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके लिए दो टीमें बनाई जाएंगी एक टीम गांव स्तर की जबकि दूसरी हेडक्वार्टर टीम कहलाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गांव स्तर की टीम में एक बीएलओ आंगनबाड़ी वर्कर और पंचायत सरपंच हो सकते हैं, जो घर-घर जाकर हर परिवार की स्क्रीनिंग करेंगे। यदि किसी व्यक्ति में कोरोना के लक्षण दिखते हैं तो हेड क्वार्टर टीम उसकी कोरोना जांच कराएगी। यह जांच रैपिड टेस्ट किट से होगी ताकि जल्द से जल्द मरीजों की पहचान हो सके। इसके अलावा जिला उपायुक्त धीरेंद्र खडग़टा ने कहा कि नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में आधारभूत ढांचा तैयार होने के बाद अब टेस्टिंग बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। आरटीपीसीआर टेस्ट की संख्या बढ़ाने के लिए प्रशासन हर संभव प्रयास रहा है। इसी क्रम में नई टेस्ट मशीन की डिमांड भेजी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द स्क्रीनिंग शुरू कर संक्रमित मरीजों की पहचान की जाए ताकि इस बीमारी को गांव स्तर पर बढ़ने से रोका सके। इस बैठक में सीओ जिला परिषद महावीर प्रसाद, नल्हड़ मेडिकल कालेज के नोडल इंचाज व9िवेक पदम सिंह, नूंह एसडीएम संजीव कुमार, सीएमओ सुरेंद्र यादव आदि उपस्थित मौजूद रहे।
विज्ञापन

हॉट स्पॉट गांवों को किया चिह्नित
उपायुक्त ने मुख्यमंत्री के साथ हुई बैठक के बाद बताया कि जिले के हॉट स्पॉट बन चुके गांवों को चिह्नित कर उनमें कोरोना को फैलने से रोकने के उपाय किए जा रहे हैं। 16 गांव हॉट स्पॉट के रूप में चिह्नित किए गए हैं। इन गांवों में जल्द से जल्द स्क्रीनिंग के निर्देश स्वास्थ्य विभाग को दिए हैं। गांव स्तर पर खाली इमारतों को भी चिह्नित किया जा रहा है ताकि आने वाले वक्त में यहां आइसोलेशन सेंटर बनाने में आसानी हो। इसके अलावा प्रशासन तरफ से निर्देश गए हैं कि सभी गांवों में टीकरी पहरा लगाया जाए। गांवों में दो गज की दूरी का दृढ़ता से पालन कराया जाए। गांवों में मुनादी के माध्यम से भी लोगों को सजग किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

ठीकरी पहरा लगाने के दिए आदेश
उपायुक्त धीरेंद्र खडग़टा ने जिले के सभी गांवों व शहरों में ठीकरी पहरा लगाने के आदेश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए जिले में किसी भी व्यक्ति को केवल विशेष परिस्थिति को छोड़कर घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं है। महामारी से लोगों को बचाने के दृष्टिगत जिले के सभी गांवों/ शहरों में ठीकरी पहरा के आदेश जारी किए गए हैं। जिलाधीश ने कहा है उक्त आदेशों की पालना कराने की जिम्मेदारी जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी संबधित तहसीलदार, नायब तहसीलदार, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी, ग्राम पंचायत, स्थानीय निकाय की होगी। सभी थाना प्रबंधन भी इस मामले में संबधित नगरपालिकाओं, ग्राम पंचायत से संपर्क बनाए रखेंगे। आदेशों की उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्घ पंजाब विलेज एंड स्माल टाउन एंड पेट्रोल एक्ट 1918 की धारा 9 व 11 के तहत कार्रवाई की जाएगी। संवाद
फोटो :
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed