फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Corona-curfew will be strictly enforced in the district

जिले में सख्ती से लागू होगा कोरोना-कर्फ्यू

Tue, 13 Apr 2021 11:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 13 Apr 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Corona-curfew will be strictly enforced in the district
जिले में सख्ती से लागू होगा कोरोना-कर्फ्यू
विज्ञापन

नूंह। कोरोना के बढ़ते हुए केसों को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने आगामी आदेशों तक प्रतिदिन रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक ‘कोरोना-कर्फ्यू’ लागू किया है। उपायुक्त धीरेंद्र खडग़टा ने भी इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।
उपायुक्त ने बताया कि कोरोना-कर्फ्यू के दौरान जिले में लोगों की गैर-आवश्यक गतिविधियों पर प्रतिबंध रहेगा। आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों को छूट दी जाएगी। उनमें कानून और व्यवस्था/आपात स्थिति व नगरपालिका सेवाओं/ड्यूटी में कार्यरत कार्यकारी-मजिस्ट्रेट, पुलिस कर्मियों, स्वास्थ्य, बिजली, अग्निशमन विभाग, मान्यता प्राप्त पत्रकार और कोविड-19 से संबंधित कार्यों के लिए लगाई गई सरकारी मशीनरी से जुड़े लोग शामिल हैं। इन सभी को पहचान-पत्र साथ रखना होगा। अधिकृत अधिकारी द्वारा दिए गए स्पेशल कर्फ्यू पास वाले लोगों को भी आवागमन में छूट रहेगी। आवश्यक वस्तुओं के अंतर-राज्य और राज्य में एक स्थान से दूसरे स्थान पर आवागमन पर प्रतिबंध नहीं रहेगा, लेकिन इस दौरान सभी वाहन चालकों को अपना मूल व गंतव्य स्थान बताने और सत्यापन करवाने के बाद ही अनुमति दी जाएगी। अस्पताल, दवाई की दुकानें और एटीएम खुला रखने की अनुमति दी जाएगी। गर्भवती महिलाओं और रोगियों को चिकित्सा/स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त करने के लिए भी आने-जाने की अनुमति होगी। आईएसबीटी, रेलवे स्टेशन व एयरपोर्ट जाने या वहां से लौटने वाले यात्रियों को भी आवागमन की अनुमित होगी। उपायुक्त की ओर से उक्त आदेशों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। नायब तहसीलदार नूंह को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

जिले में लगातार दूसरे दिन दस संक्रमित मिले
जिले में मंगलवार को भी कोरोना के दस नए मामले सामने आए। नूंह में 6, नगीना में 2 व फिरोजपुर झिरका व इंडरी में एक एक संक्रमित मिला। जबकि एक मरीज ठीक भी हुआ। अब जिले में 35 एक्टिव मरीज हैं। जिले में अभी 2530 लोगों की रिपोर्ट आना बाकी है। हर दिन करीब 800 मरीजों की जांच की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा यह सैंपल आरटीपीसीआर एवं रेपिड एंटीजन टेस्टिंग किट द्वारा लिए जा रहे हैं। जिले में अब तक कोरोना के 1765 मामले सामने आए हैं। जिनमें से 1700 मरीज ठीक हो गए हैं। अब तक 30 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 220456 लोगों के सैंपल लैब में भेजे जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed