फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Controversy over fuel sale in the district from a vehicle with Delhi number

Noida News: दिल्ली नंबर की गाड़ी से जिले में ईंधन बिक्री पर विवाद

Thu, 09 Apr 2026 09:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 09:38 PM IST
विज्ञापन
Controversy over fuel sale in the district from a vehicle with Delhi number
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-138 के पास दिल्ली नंबर की गाड़ी से ईंधन बेचने का मामला सामने आया है। स्थानीय पेट्रोल पंप संचालकों ने बृहस्पतिवार को इस संबंध में शिकायत कर प्रशासन से कार्रवाई की मांग की। उनका आरोप है कि इस तरह खुलेआम ईंधन की बिक्री से न सिर्फ नियमों का उल्लंघन हो रहा है बल्कि अधिकृत पेट्रोल पंपों के कारोबार पर भी असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्थानीय पंप संचालकों का कहना है कि बिना लाइसेंस और निर्धारित सुरक्षा मानकों के ईंधन बेचना खतरनाक है और इससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। संबंधित वाहन लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय है लेकिन इस पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हो पाई है। मामले में सेक्टर-142 कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार मिश्र का कहना है कि संबंधित व्यक्ति के पास ईंधन परिवहन और आपूर्ति से जुड़ी आवश्यक अनुमति मौजूद है। प्रथम दृष्टया कोई आपराधिक गतिविधि नहीं पाई गई है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। इधर आपूर्ति विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर ईंधन के नमूने लिए हैं और उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि ईंधन की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed