{"_id":"663ba863cebad6944e0194b1","slug":"contract-worker-repairing-fault-dies-due-to-electric-shock-noida-news-c-1-gnd1002-1676268-2024-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: फॉल्ट की मरम्मत कर रहे संविदाकर्मी की करंट लगने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: फॉल्ट की मरम्मत कर रहे संविदाकर्मी की करंट लगने से मौत
विज्ञापन
- सेक्टर-49 हिंडन विहार में फॉल्ट को दुरुस्त करने के दौरान हादसा, एजेंसी के खिलाफ कर्मचारियों ने जताया रोष
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-49 हिंडन विहार में बिजली लाइन के फॉल्ट को दुरुस्त के दौरान संविदा कर्मचारी को करंट लग गया। करंट लगते ही संविदाकर्मी मूलरूप से हमिरपुर निवासी संतोष कुमार बेहोश हो गए। उन्हें सेक्टर-110 स्थित निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
हिंडन विहार में सेक्टर-47 बिजली उपकेंद्र की सप्लाई लाइन के फॉल्ट को दुरुस्त करने के लिए संविदा कर्मचारी संतोष कुमार, विनित कुमार और तालिब खान गए थे। तीनों 11 हजार केवी की लाइन के फ्यूज को हटाकर एलटी लाइन के फॉल्ट को दुरुस्त कर रहे थे। विद्युत निगम के अधिशासी अभियंता निशांत नवीन ने बताया कि एलटी लाइन पर विनित और तालिब काम कर रहे थे। इस दौरान ट्रांसफार्मर के पास संतोष कुमार सफाई करने पहुंचे। करंट लगते ही संतोष बेहोश हो गए। तेज धमाके जैसी आवाज सुनकर अन्य कर्मचारी भी मौके पर आ गए। तुरंत अस्पताल में संतोष को भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। संतोष की मौत के बाद संविदा कर्मचारियों ने एजेंसी ग्लोबल टचक कंपनी के खिलाफ रोष जताया है। कर्मियों ने कहा कि हादसे के बाद भी एजेंसी का कोई अधिकारी या प्रतिनिधि मौके पर नहीं आया। कर्मचारियों ने कंपनी पर संविदा कर्मचारियों का शोषण करने का आरोप लगाया है। हादसे के बाद बरौला निवासी संतोष की पत्नी और चार बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
कोट
ट्रांसफार्मर के पास करंट आने की जांच की जा रही है। फौरी तौर पर संतोष के परिजनों को साढ़े सात लाख रुपये का मुआवजा दिया गया है। -निशांत नवीन, अधिशासी अभियंता पंचम, नोएडा