{"_id":"5f25bff88ebc3e63db11b47e","slug":"contract-worker-dies-in-gujrat-uproar-grnoida-news-noi5272290158","type":"story","status":"publish","title_hn":"संविदाकर्मी की गुजरात में मौत, परिजनों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संविदाकर्मी की गुजरात में मौत, परिजनों का हंगामा
विज्ञापन
संविदा कर्मचारी की मौत के बाद कंटेनर डिपो में एकत्रित ग्रामीण।
- फोटो : Grnoida
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संविदाकर्मी की गुजरात में मौत, परिजनों का हंगामा
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कंटेनर डिपो से गुजरात गए दो संविदा कर्मचारी 28 जुलाई को कंटेनर में लगी आग में झुलस गए थे। एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। शनिवार को संविदा कर्मचारी का शव ग्रेटर नोएडा पहुंचा तो परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा किया। कई थानों की पुलिस मौके पर बुलानी पड़ी। पुलिस ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को समझाया।
रबूपुरा के कल्लूपुरा गांव में रहने वाले निधीश, कंटेनर डिपो में संविदा पर नौकरी करते थे। उन्हें कंटेनर के साथ गुजरात भेजा गया था। 28 जुलाई को गुजरात में कंटेनर में रखे जनरेटर में लगी आग से निधीश सहित एक अन्य कर्मचारी झुलस गया। अस्पताल में उपचार के दौरान निधीश की मौत हो गई, जबकि दूसरे कर्मचारी का उपचार चल रहा है। शनिवार शाम जब निधीश का शव गांव पहुंचा तो परिजन और ग्रामीण उसे लेकर कंटेनर डिपो पर पहुंच गए। परिजनों ने आरोप लगाया कि हादसे में कर्मचारी की मौत के बावजूद परिवार की किसी भी तरह से मदद नहीं की गई है। ग्रामीणों ने परिवार की आर्थिक मदद की मांग की। पुलिस ने ग्रामीणों को मुआवजा दिलाने में मदद का आश्वासन देकर वापस भेजा।