{"_id":"68e18285511146be4f0c98fb","slug":"contract-sanitation-workers-staged-a-protest-by-taking-out-a-procession-na-news-c-197-1-snp1003-143317-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: संविदा सफाईकर्मियों ने जुलूस निकाल कर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: संविदा सफाईकर्मियों ने जुलूस निकाल कर किया प्रदर्शन
Sun, 05 Oct 2025 01:54 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
Updated Sun, 05 Oct 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
फाेटो 20: सोनीपत नगर निगम कार्यालय में अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते संविदा सफाई कर्मी। स्र
सोनीपत। ठेका सफाई कर्मचारी एकता मंच के सदस्यों ने शनिवार को अपनी मांगों को लेकर नगर निगम कार्यालय में धरना दिया। प्रधान मुकेश टांक ने बताया कि सुभाष चौक से कच्चे क्वार्टर स्थित ईएसआई डिस्पेंसरी तक जुलूस निकाला गया। धरने का संचालन प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मुकेश कर्मा ने किया।
सह सचिव युधिष्ठिर ने कहा कि निगम अधिकारियों की ओर से हटाए गए कर्मचारी निर्दोष हैं। बिना किसी सबूत के उन्हें नौकरी से हटाया गया है। इससे सभी सफाई कर्मचारियों में रोष है। मंच की मांग है कि निगम आयुक्त इस मामले की निष्पक्ष जांच करवाकर सभी हटाए गए कर्मचारियों को दोबारा बहाल करें। संवाद