{"_id":"6ab3fb4e7827d7f7bf0bf09a","slug":"consumers-in-20-societies-will-switch-from-lpg-to-png-grnoida-news-c-23-1-lko1064-106972-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 20 सोसाइटियों में एलपीजी से पीएनजी पर शिफ्ट होंगे उपभोक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 20 सोसाइटियों में एलपीजी से पीएनजी पर शिफ्ट होंगे उपभोक्ता
विज्ञापन
- पहले चरण में पायलट प्रोजेक्ट, नोटिस अवधि पूरी होने के बाद अस्थायी रूप से बंद होंगे घरेलू एलपीजी कनेक्शन
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिले की 20 सोसाइटियों में घरेलू गैस उपभोक्ताओं को एलपीजी से पीएनजी पर स्थानांतरित करने की तैयारी शुरू हो गई है। पहले चरण में ऐसी सोसाइटियों को पायलट प्रोजेक्ट में शामिल किया गया है जहां पीएनजी नेटवर्क पहले से उपलब्ध है। कनेक्शन लेने के लिए नोटिस दिए तीन माह से अधिक समय हो चुका है। निर्धारित नोटिस अवधि और वैधानिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद शासन के निर्देशों के अनुसार संबंधित उपभोक्ताओं के घरेलू एलपीजी कनेक्शन अस्थायी रूप से बंद करने की कार्रवाई की जाएगी।
जिला पूर्ति अधिकारी निलेश उत्पल की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बैठक में इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल), आईओसीएल, बीपीसीएल, एचपीसीएल और एलपीजी वितरकों के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक में सोसाइटियों की पहचान, एलपीजी उपभोक्ताओं के सत्यापन और पीएनजी पंजीकरण की प्रगति की समीक्षा की गई। पायलट प्रोजेक्ट में ग्रेटर नोएडा वेस्ट की दिव्यांश फ्लोरा, व्हाइट ऑर्किड, साया जियोन, गौड़ सिटी-6 एवेन्यू, एटीएस नोबिलिटी, अमात्रा होम्स, एटीएस हैप्पी ट्रेल्स, रीजेंसी पार्क और विहान ग्रीन्स समेत ग्रेटर नोएडा और नोएडा की कुल 20 सोसाइटियां शामिल हैं। इन सोसाइटियों में पीएनजी कनेक्शन के लिए जागरूकता एवं सुविधा शिविर लगाए जाएंगे। उपभोक्ताओं को नोटिस के साथ एसएमएस और व्हाट्सऐप के माध्यम से भी जानकारी दी जाएगी। आरडब्ल्यूए और एओए को आईजीएल, ऑयल कंपनियों और एलपीजी वितरकों की टीमों के साथ समन्वय करने के निर्देश दिए गए हैं।