फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Consumers demand from the electricity department that a small office should be built in the town itself

Noida News: बिजली विभाग से उपभोक्ताओं की मांग, कस्बे में ही बनाया जाए छोटा कार्यालय

Thu, 21 Aug 2025 06:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Aug 2025 06:55 PM IST
विज्ञापन
Consumers demand from the electricity department that a small office should be built in the town itself
कस्बे से 2 किमी दूर है बिजली उपभोक्ता कार्यालय, निजी वाहन ही हैं एकमात्र साधन
विज्ञापन

दनकौर (संवाद)। कस्बे के लोग बिजली बिल जमा करने आदि समस्याओं के समाधान के लिए परेशान हैं। विभाग ने बिजली कार्यालय को कस्बे से करीब 2 किमी दूर बनाया हुआ है। कार्यालय तक जाने के लिए निजी वाहन के अलावा कोई अन्य साधन की व्यवस्था नही है। बिजली उपभोक्ताओं ने कस्बे में ही बिजली बिल जमा करने आदि समस्याओं के लिए छोटा कार्यालय बनाने की मांग की है।

कस्बे में 10 हजार से अधिक बिजली उपभोक्ता हैं। बिजली आपूर्ति दनकौर सिकंदराबाद रोड पर स्थित बिजली घर से की जाती है। बिजली घर के पास ही विभाग का कार्यालय बना हुआ है, जोकि कस्बे से करीब 2 किमी दूर है। इसी कार्यालय में लोगों की समस्याओं को सुनने के लिए एसडीओ समेत अन्य कर्मचारी बैठते हैं। समाजसेवी अनुज नागर ने बताया कि पहले लोगों की मांग पर विभाग ने नगर पंचायत के कार्यालय परिसर में बिजली बिल जमा करने के लिए एक काउंटर खोल दिया था लेकिन अब उसे बंद कर दिया गया है। उसके बाद से हर छोटी बड़ी समस्या के समाधान के लिए 2 किमी चलकर जाना पड़ता है। कस्बे में कोई भी बिजली से जुड़ी घटना होने पर बिजली कर्मियों को कस्बे तक आने में समय लग जाता है। इसलिए विभाग को कस्बे में ही एक कार्यालय बनाना चाहिए जिससे कि कस्बावासियों को परेशानी ना हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed