फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Consultant will be appointed to make Delhi-Alwar National Highway four-lane

दिल्ली-अलवर नेशनल हाईवे को फोरलेन बनाने के लिए नियुक्त होंगे कंसलटेंट

Sun, 12 Dec 2021 11:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Consultant will be appointed to make Delhi-Alwar National Highway four-lane
नूंह। दिल्ली-अलवर नेशनल हाईवे को नूंह से मुंडका बॉर्डर तक फोरलेन बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने कंसलटेंट नियुक्त करने के लिए टेंडर निकाले हैं। कंसलटेंट इस मार्ग को फोरलेन बनाने के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करेेंगे। इसके बाद ही पता चलेगा कि इस मार्ग को फोरलेन करने पर कितना खर्च आएगा।
विज्ञापन

नूंह से मुंडका बॉर्डर तक की दूरी लगभग 46 किलोमीटर है। दिल्ली-अलवर नेशनल हाईवे फोरलेन न होने की वजह से प्रति वर्ष सैकड़ों लोगों को दुघर्टनाओं में अपनी जान गंवानी पड़ती है। इस मार्ग को फोरलेन बनाने के लिए लोग काफी समय से मांग भी उठा रहे हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल एवं उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला इस मार्ग को अनुमानित 296 करोड़ की लागत से फोरलेन बनाने की घोषणा भी कर चुके हैं। लेकिन, टेंडर खुलने के बाद फाइनल बजट जारी किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इसके लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अनुसार, मार्ग को फोरलेन करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा प्रदेश सरकार को बजट दिया जा रहा है। फिलहाल, इसका अनुमानित बजट 296 करोड़ का है, लेकिन डीपीआर बनने के बाद इसको बढ़ाया भी जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नूंह से फिरोजपुर झिरका तक बन सकते हैं 5 फ्लाईओवर
लोगों को जाम में न फंसना पड़े, इसके लिए इस मार्ग को फोरलेन बनाने के साथ-साथ पांच फ्लाईओवर बनाने की योजना है। इनमें नूंह के अड़बर चौक, मालब, भादस, बड़कली चौक एवं फिरोजपुर झिरका के आंबेडकर चौक पर फ्लाईओवर बनाए जाने का प्रावधान रखा जा रहा है।

बढ़ सकता है बजट
कार्यकारी अभियंता शमशेर सिंह ने बताया कि दिल्ली-अलवर नेशनल हाईवे को नूंह से मुंडका बॉर्डर तक फोरलेन बनाने के लिए कंसलटेंट नियुक्त करने के लिए टेंडर निकाले गए हैं। इसके बाद कंसलटेंट डीपीआर तैयार करेंगे। फिलहाल, इसका बजट 296 करोड़ रुपये का है। लेकिन, डीपीआर तैयार होने के बाद बजट बढ़ाया भी जा सकता है। इस नेशनल हाईवे को फोरलेन बनाने के लिए केंद्र सरकार प्रदेश सरकार को बजट दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed