{"_id":"6ad76d9441c30032580c187b","slug":"construction-work-on-a-plot-forcibly-halted-fir-registered-against-four-individuals-noida-news-c-23-1-lko1064-109710-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: प्लॉट पर निर्माण कार्य जबरन बंद कराया, चार के खिलाफ प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: प्लॉट पर निर्माण कार्य जबरन बंद कराया, चार के खिलाफ प्राथमिकी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दादरी। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के महावड़ गांव में प्लॉट पर निर्माण कार्य कराने के दौरान गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि विरोध करने पर निर्माण कार्य जबरन बंद करा दिया गया। इसके बाद रात में प्लॉट की बाउंड्री के पिलर और दीवार को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बादलपुर कोतवाली प्रभारी विजय गुप्ता ने बताया कि प्रिंस रवि गाजियाबाद के कविनगर में परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने वर्ष 2025 में महावड़ गांव में 300 वर्ग गज का प्लॉट खरीदा था। इसका बैनामा उन्होंने अपनी पत्नी मनीषा के नाम कराया था। पिछले एक सप्ताह से वह प्लॉट पर निर्माण कार्य करा रहे थे।
आरोप है कि 18 अक्टूबर को लोकेश उर्फ हाथी, मुमताज, सुनील विकल और उमेश कुमार प्लॉट पर पहुंचे। उन्होंने गाली-गलौज करते हुए निर्माण कार्य बंद कराने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और जबरन निर्माण कार्य रुकवा दिया। पीड़ित के अनुसार, रात के समय प्लॉट की बाउंड्री के पिलर और दीवार को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इसकी जानकारी मिलने पर उन्होंने बादलपुर कोतवाली पहुंचकर पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।