फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Construction work of Nagina-Tijara road connecting two states stalled for two months

दो राज्यों को जोड़ने वाले नगीना-तिजारा मार्ग का निर्माण कार्य दो माह से रुका

Mon, 07 Jun 2021 11:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Construction work of Nagina-Tijara road connecting two states stalled for two months
नगीना। राजस्थान और हरियाणा को जोड़ने वाली नगीना-तिजारा सड़क का निर्माण कार्य पिछले दो माह से बंद है। इस कारण लोगों में खासी नाराजगी है। इससे पहले भी कोरोना काल में मजदूर नहीं मिलने के कारण चार माह तक निर्माण कार्य रुका रहा था। सितंबर 2018 से अब तक तीन बार जिला प्रशासन सड़क निर्माण की समय सीमा बढ़ा चुका है। आशंका है कि एक-दो बार और भी बढ़ सकती है। यह निर्माण कार्य अगले साल आखिर तक पूरे होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

इस मार्ग को राजस्थान के तिजारा तक जोड़ने के लिए पिछले दो दशक से मांग की जा रही थी। तब जाकर हरियाणा सरकार ने निर्माण कार्य को मंजूरी देकर 4.5 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया था। इस मार्ग की लंबाई 4 किलोमीटर से अधिक राजस्थान की सीमा तक है। जबकि, तिजारा की तरफ का हिस्सा राजस्थान सरकार को बनाना है। एक बार धनराशि भी मंजूर हुई थी। लेकिन, किन्हीं कारणों से यह निर्माण शुरू नहीं हो सका था। राजस्थान में कांग्रेस की सरकार आने के बाद इस सड़क के बनने की संभावना ज्यादा प्रबल हो गई है। लेकिन, उधर भी यह निर्माण सामाजिक संगठनों के कंधों पर ही निर्भर है। राजस्थान सरकार ने पिछले कुछ समय से इस मार्ग की सुध नहीं ली है। इससे तिजारा और नगीना क्षेत्र के लोगों की चिंताएं बढ़ना लाजमी हैं। इस मार्ग के बनने से 3 राज्यों के हजारों गांवों को फायदा होने की उम्मीद है। एसकेआर कंपनी के ठेकेदार रामपाल ने फोन पर बताया कि उसे और उसके परिवार के 4 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। एक परिजन की कोरोना से मौत भी हो चुकी है। इसलिए लगभग 2 माह से निर्माण कार्य रुका हुआ है। फिरोजपुर झिरका सड़क एवं लोक निर्माण विभाग के एसडीई आस मोहम्मद ने बताया कि कोरोना वायरस के कारण मजदूर मिल नहीं रही है। ठेकेदार के परिवार में भी काफी लोग संक्रमित हैं। इस कारण नगीना से तिजारा सड़क का निर्माण कार्य रुका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed