फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Construction work at JP Greens was proceeding without safety measures; the department halted the operations.

Noida News: जेपी ग्रींस में बिना सुरक्षा चल रहा था निर्माण कार्य, विभाग ने कराया बंद

Thu, 25 Jun 2026 09:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 09:12 PM IST
विज्ञापन
Construction work at JP Greens was proceeding without safety measures; the department halted the operations.
जेपी ग्रींस में बिना सुरक्षा चल रहा था निर्माण कार्य, विभाग ने कराया बंद
विज्ञापन


17 जून को इसी निर्माणाधीन बिल्डिंग से गिरकर मजदूर की हुई थी मौत
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-128 स्थित जेपी ग्रींस कुबे परियोजना में गंभीर सुरक्षा खामियां मिलने के बाद कारखाना विभाग ने निर्माण कार्य तत्काल प्रभाव से स्थगित करा दिया। 17 जून को इसी बिल्डिंग में काम करते वक्त ऊंचाई से गिरने से हुई मौत के बाद टीम जांच के लिए पहुंची थी।


सहायक निदेशक कारखाना राम बहादुर ने अंशुल तिवारी के साथ परियोजना का निरीक्षण किया। जांच में पाया गया कि परिसर में पांच टावरों का निर्माण कार्य चल रहा है, जहां छत व फर्श की ढलाई, इस्पात निर्माण, प्लंबिंग, विद्युत, टाइलिंग, खुदाई और पाइलिंग सहित विभिन्न निर्माण गतिविधियां संचालित की जा रही थीं। निरीक्षण के दौरान कई गंभीर सुरक्षा उल्लंघन सामने आए। इनमें खुले शाफ्ट, असुरक्षित फ्लोर ओपनिंग, मानकविहीन स्कैफोल्डिंग, अपर्याप्त सेफ्टी नेट, व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों की कमी, क्रेन का परीक्षण न होना, विद्युत सुरक्षा में खामियां, अग्निशमन व्यवस्था का अभाव तथा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा सुविधाओं की अनुपलब्धता शामिल हैं। जांच टीम ने पाया कि प्रशिक्षित सुरक्षा पर्यवेक्षण की भी कमी थी। कारखाना विभाग के अनुसार, मौजूदा परिस्थितियों में निर्माण कार्य जारी रहने से अन्य श्रमिकों और परिसर में आने वाले लोगों के लिए भी गंभीर दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ था, जिसको ध्यान में रखते हुए बिल्डिंग में निर्माण कार्यों को तब तक बंद रखने का आदेश दिया गया है, जब तक सभी सुरक्षा मानकों का अनुपालन सुनिश्चित नहीं कर लिया जाता।
विज्ञापन

कारखाना के अधिकारियों ने जिम्मेदारों को सुरक्षा ऑडिट कराने का निर्देश दिया। वह किसी मान्यता प्राप्त तकनीकी संस्थान से करानी होगी। उसकी रिपोर्ट व अनुपालन प्रमाणपत्र विभाग को सौंपना होगा, विभाग की संतुष्टि के बाद ही निर्माण काम शुरू किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed