{"_id":"651882f9b30db7311f0118a6","slug":"construction-sites-violate-standards-roads-are-full-of-dust-grnoida-news-c-1-gnd1002-970301-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: निर्माण साइटों पर उड़ मानकों की धज्जियां, धूल से भरी हैं सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: निर्माण साइटों पर उड़ मानकों की धज्जियां, धूल से भरी हैं सड़कें
विज्ञापन
संशोधित
निर्माणाधीन साइटों पर उड़ मानकों की धज्जियां, धूल से भरी हैं सड़कें
- आज से लगू होगा ग्रैप, प्रदूषण बढ़ने पर लोगों की बढ़ेंगी परेशानियां
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर के सेक्टरों और गांवों में धड़ल्ले से जारी निर्माण कार्य प्रदूषण के मानकों की धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं। निर्माण साइटों पर उड़ रही धूल, बिना ढके जारी निर्माण कार्य और खुले में फैली निर्माण सामग्रियां प्रदूषण बढ़ाने की बड़ी वजह बन रहे हैं। वहीं शहर की कई सड़कों पर धूल और मिट्टी नजर आ रही है। ऐसे में रविवार से लागू होने वाले ग्रेडेड रेस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप) के बाद प्रदूषण फैलाने वाली इन साइटों पर जारी निर्माण कार्यों पर पाबंदियां लगने के आसार नजर आ रह हैं। अहम है कि हवा की गुणवत्ता खराब होने के साथ ही हर चरण में ग्रैप के नियम लागू होते चले जाएंगे। पाबंदियां बढ़ती चली जाएंगी। लोगों को इन पाबंदियों के साथ अपने काम करने होंगे। इससे बचाव के लिए निर्माण साइटों पर नियमों का पालन करना होगा। सड़कों पर उड़ रही धूल से निजात के लिए पानी का छिड़काव करना होगा। सड़कों की खुदाई आदि बंद करानी होगी। इसी तरह के कई उपाय करने होंगे।
कंस्ट्रक्शन साइट पर धूल ही धूल
शनिवार सुबह सेक्टर-50 स्थित कंस्ट्रक्शन साइट पर निर्माण कार्य जारी था। साइट के चारों ओर धूल ही धूल नजर आ रही थी। मानकों का उल्लंघन करते हुए साइट की चादरों से लगे स्थान पर मलबा डाला गया है।
खुले में पड़ी हैं निर्माण सामग्री
सेक्टर-75 में प्रोजेक्ट साइट पर खुले में निर्माण सामग्री पड़ी है। जबकि निर्माण सामग्री को ढक कर रखने का नियम है। इसी तरह से सेक्टर-39 में भी कंस्ट्रक्शन के लिए सड़क के किनारे मलबा बिखरा दिखा। इसे भी ढकने की जरूरत महसूस नहीं की गई है।
विज्ञापन
निर्माण साइटों पर नजर नहीं आ रही हरी चादर
प्रदूषण रोकने के लिए निर्माण साइटों को हरे रंग की चादर से ढक कर काम करने का नियम लागू है। लेकिन ज्यादातर साइटों पर ऐसा नहीं किया जा रहा है। खुलेआम धड़ल्ले से निर्माण का काम चल रहा है। निर्माण कार्य के दौरान खुदाई से निकली हुई मिट्टी वहीं छोड़ दी गई है। इसकी वजह से साइट के आसपास धूल बिखरी हुई नजर आ रही है।