{"_id":"6ae8bfdf50e8744499051a06","slug":"construction-of-jewar-link-expressway-gains-momentum-responsibility-entrusted-to-two-companies-grnoida-news-c-491-1-gnd1012-12146-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: जेवर लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण को मिली रफ्तार, दो कंपनियों को जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: जेवर लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण को मिली रफ्तार, दो कंपनियों को जिम्मेदारी
विज्ञापन
यीडा क्षेत्र में 24.5 किमी सड़क बनाएगी एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर, 2086 करोड़ रुपये होंगे खर्च
तीन साल में निर्माण पूरा करने का लक्ष्य, 74.4 किमी लंबा एक्सप्रेसवे गंगा और यमुना एक्सप्रेसवे को जोड़ेगा
माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक पहुंच आसान बनाने के लिए जेवर लिंक एक्सप्रेसवे के निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। 74.4 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे के निर्माण की जिम्मेदारी दो कंपनियों को सौंपी जाएगी। इसमें यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 24.5 किलोमीटर हिस्से का निर्माण एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड करेगी। इस पर 2086 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। निर्माण कार्य को तीन साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
जेवर लिंक एक्सप्रेसवे बुलंदशहर के स्याना क्षेत्र से शुरू होकर यमुना एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-21 स्थित प्रस्तावित फिल्म सिटी के पास जुड़ेगा। इसके बनने से गंगा और यमुना एक्सप्रेसवे के बीच सीधा संपर्क स्थापित होगा। साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट तक पहुंचना आसान हो जाएगा।
छह लेन का यह एक्सप्रेसवे ग्रीनफील्ड और एक्सेस-कंट्रोल्ड होगा। यानी इस पर वाहनों का प्रवेश और निकास निर्धारित स्थानों से ही हो सकेगा। भविष्य में यातायात का दबाव बढ़ने पर इसे आठ लेन तक विस्तारित करने की योजना है। परियोजना के शेष हिस्से का निर्माण दूसरी कंपनी करेगी।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (यूपीडा) ने यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के हिस्से का ठेका एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर को दिया है। कंपनी को 2086 करोड़ रुपये का कार्य आवंटित किया गया है। यमुना प्राधिकरण के अनुसार, परियोजना के लिए जरूरी जमीन में से करीब 92 प्रतिशत का अधिग्रहण किया जा चुका है। शेष जमीन की प्रक्रिया भी जल्द पूरी करने की तैयारी है। जमीन उपलब्ध होने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
औद्योगिक सेक्टरों और लॉजिस्टिक्स को मिलेगा फायदा
एक्सप्रेसवे का लाभ केवल एयरपोर्ट आने-जाने वाले यात्रियों तक सीमित नहीं रहेगा। यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में विकसित हो रहे औद्योगिक सेक्टरों और लॉजिस्टिक्स गतिविधियों को भी बेहतर सड़क संपर्क मिलेगा। इसके बनने से नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना सिटी के बीच आवागमन सुगम होगा। गंगा एक्सप्रेसवे के जरिये पश्चिमी उत्तर प्रदेश के औद्योगिक और व्यावसायिक क्षेत्रों से एयरपोर्ट तक पहुंचने का वैकल्पिक मार्ग भी उपलब्ध होगा।
एफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर के प्रबंध निदेशक एस. परमशिवन ने परियोजना को निर्धारित समय में पूरा करने की बात कही है। वहीं, यीडा के एसीईओ राजेश कुमार के अनुसार, एक्सप्रेसवे के लिए करीब 92 प्रतिशत जमीन खरीदी जा चुकी है। शेष जमीन की प्रक्रिया भी जल्द पूरी कर ली जाएगी।