{"_id":"688f7140b8e66ae8560a7941","slug":"construction-of-four-hospitals-to-be-completed-this-month-1300-beds-to-increase-noida-news-c-340-1-del1011-99838-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: चार अस्पतालों का निर्माण इस माह होगा पूरा, 1300 बेड बढ़ेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: चार अस्पतालों का निर्माण इस माह होगा पूरा, 1300 बेड बढ़ेंगे
विज्ञापन
स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत के लिए जुटी सरकार, अधूरी परियोजनाओं ने पकड़ी रफ्तार
-- -- -- -- --
04 अस्पताल जून 2026 तक होंगे तैयार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
राजधानी में स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए दिल्ली सरकार की अधूरी परियोजनाएं अब रफ्तार पकड़ रही हैं। वर्ष 2019-20 में शुरू हुए 24 अस्पतालों के निर्माण कार्य में से 8 के जून 2026 तक तैयार होने की उम्मीद है। इन अस्पतालों के शुरू होने से राजधानी में 2,138 नए बेड जुड़ जाएंगे। वहीं, आठ अस्पतालों में से चार का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। इनका निर्माण इस माह के अंत पूरा होने की उम्मीद है।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हाल ही में अस्पतालों के निर्माण कार्यों के लिए समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को अंतिम चरण में चल रहे चार अस्पतालों के लिए आवश्यक निधि तत्काल स्वीकृत करने के निर्देश दिए। साथ ही, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को अधूरी परियोजनाएं जल्द पूरी करने के आदेश दिए। पीडब्ल्यूडी के एक अधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य से जुड़ी परियोजनाओं में सबसे बड़ी रुकावट फंड की है। सरकार ने इस बाधा को दूर करने के लिए ठाेस कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। आचार्य भिक्षु अस्पताल (मोती नगर), दादा देव अस्पताल (डाबड़ी मोड़), गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल रघुबीर नगर और संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल (मंगोलपुरी) में अतिरिक्त भवन बनाने की परियोजना को 95 से 99 फीसदी तक पूरा कर लिया गया है। इस माह के अंत तक काम पूरा हो जाएगा। इससे दिल्ली के अस्पतालों में 1300 के करीब नए बेड बढ़ जाएंगे। वहीं, चार अन्य अस्पताल अगले साल जून तक पूरे हो जाएंगे। इन आठों अस्पतालों का निर्माण पूरा होने से दिल्ली के अस्पतालों में 2138 बेड बढ़ जाएंगे।
वर्ष 2019-20 में शुरू हुईं थीं परियोजनाएं
इन परियोजनाओं की शुरुआत 2019-20 में आप सरकार ने करवाई थी, लेकिन फंड की कमी के कारण काम अटका हुआ था। इस पर बीते वर्ष उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में अस्पताल परियोजनाओं को अयोजनाबद्ध बताते हुए दिल्ली सरकार की आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि इन योजनाओं में देरी से जनता को भारी असुविधा हो रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -
कहां क्या स्थिति
अस्पताल - क्षेत्र -बेड संख्या - निर्माण की स्थिति (फीसदी) -कब तैयार होंगे
-गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल-रघुबीर नगर-472 -99%-- अगस्त 2025
-संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल-मंगोलपुरी-- 362-99%-- अगस्त 2025
-आचार्य श्री भिक्षु अस्पताल-मोती नगर-270-99%-अगस्त 2025
-श्री दादा देव मातृ एवं शिशु चिकित्सालय-- दक्षिण-पश्चिम दिल्ली-- 281-- 98%-अगस्त 2025
-राव तुला राम अस्पताल-- नजफगढ़-- 280-- 95%-- नवंबर 2025
-डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल-रोहिणी-- 300 -- 90%-- दिसंबर 2025
-लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल-- खिचड़ीपुर-- 100-- निर्माणाधीन-2026
-सत्यव्रत राजा हरिश्चंद्र अस्पताल-नरेला-73-निर्माणाधीन-2026
विज्ञापन
04 अस्पताल जून 2026 तक होंगे तैयार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
राजधानी में स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए दिल्ली सरकार की अधूरी परियोजनाएं अब रफ्तार पकड़ रही हैं। वर्ष 2019-20 में शुरू हुए 24 अस्पतालों के निर्माण कार्य में से 8 के जून 2026 तक तैयार होने की उम्मीद है। इन अस्पतालों के शुरू होने से राजधानी में 2,138 नए बेड जुड़ जाएंगे। वहीं, आठ अस्पतालों में से चार का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। इनका निर्माण इस माह के अंत पूरा होने की उम्मीद है।
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने हाल ही में अस्पतालों के निर्माण कार्यों के लिए समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को अंतिम चरण में चल रहे चार अस्पतालों के लिए आवश्यक निधि तत्काल स्वीकृत करने के निर्देश दिए। साथ ही, लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) को अधूरी परियोजनाएं जल्द पूरी करने के आदेश दिए। पीडब्ल्यूडी के एक अधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य से जुड़ी परियोजनाओं में सबसे बड़ी रुकावट फंड की है। सरकार ने इस बाधा को दूर करने के लिए ठाेस कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। आचार्य भिक्षु अस्पताल (मोती नगर), दादा देव अस्पताल (डाबड़ी मोड़), गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल रघुबीर नगर और संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल (मंगोलपुरी) में अतिरिक्त भवन बनाने की परियोजना को 95 से 99 फीसदी तक पूरा कर लिया गया है। इस माह के अंत तक काम पूरा हो जाएगा। इससे दिल्ली के अस्पतालों में 1300 के करीब नए बेड बढ़ जाएंगे। वहीं, चार अन्य अस्पताल अगले साल जून तक पूरे हो जाएंगे। इन आठों अस्पतालों का निर्माण पूरा होने से दिल्ली के अस्पतालों में 2138 बेड बढ़ जाएंगे।
विज्ञापन
वर्ष 2019-20 में शुरू हुईं थीं परियोजनाएं
इन परियोजनाओं की शुरुआत 2019-20 में आप सरकार ने करवाई थी, लेकिन फंड की कमी के कारण काम अटका हुआ था। इस पर बीते वर्ष उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक में अस्पताल परियोजनाओं को अयोजनाबद्ध बताते हुए दिल्ली सरकार की आलोचना की थी। उन्होंने कहा था कि इन योजनाओं में देरी से जनता को भारी असुविधा हो रही है।
विज्ञापन
कहां क्या स्थिति
अस्पताल - क्षेत्र -बेड संख्या - निर्माण की स्थिति (फीसदी) -कब तैयार होंगे
-गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल-रघुबीर नगर-472 -99%
-संजय गांधी मेमोरियल अस्पताल-मंगोलपुरी
-आचार्य श्री भिक्षु अस्पताल-मोती नगर-270-99%-अगस्त 2025
-श्री दादा देव मातृ एवं शिशु चिकित्सालय
-राव तुला राम अस्पताल
-डॉ. बाबा साहेब अंबेडकर अस्पताल-रोहिणी
-लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल