फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Construction of bridge on Kondli drain in front of Salarpur begins

Noida News: सलारपुर के सामने कोंडली नाले पर पुल का निर्माण शुरू

Sun, 05 Apr 2026 09:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 09:45 PM IST
विज्ञापन
Construction of bridge on Kondli drain in front of Salarpur begins
सलारपुर के सामने कोंडली नाले पर नए पुल का निर्माण हुआ शुरू
नोएडा। सेक्टर-101 सलारपुर गांव के सामने कोंडली नाले पर पुल का निर्माण शुरू हो गया है। दो नए पुल बनेंगे। एक पर 4.96 करोड़ और दोनों पर 9.92 करोड़ रुपये की लागत अनुमानित है। निर्माण सिंचाई विभाग की चुनी गई एजेंसी करा रही है। एजेंसी को 12 महीने में दोनों पुल बनाने हैं। यहां पहले से बने छोटे पुल जर्जर हो चुके हैं। सुबह-शाम बड़ी संख्या में पैदल और छोटे वाहनों का आवागमन होता है। नोएडा प्राधिकरण के जीएम एके अरोड़ा ने बताया कि पुल का निर्माण सिंचाई विभाग ने शुरू करवा दिया है।
विज्ञापन

पुल निर्माण में गुणवत्ता की निगरानी नोएडा प्राधिकरण करेगा। अभी सेक्टर-81 मेट्रो स्टेशन के पास बने पुल के बगल में नए पुल का निर्माण शुरू हुआ है। दूसरा पुल जहां भंगेल एलिवेटेड रोड उतरता है उसके बाएं तरफ एनएसईजेड मेट्रो स्टेशन के पास बनेगा। दोनों ही पुल 33-33 मीटर के लंबे और 11.50 मीटर चौड़े होंगे। इसमें बीच में 7.50 मीटर चौड़ा कैरिजवे व दोनों तरफ 2-2 मीटर चौड़ा फुटपाथ बनेगा। इससे पैदल आवागमन वाहनों के बीच से नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed