फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Constables misbehaved with the brother of an IPS officer, beat up policemen, one arrested

Noida News: सिपाहियों ने आईपीएस के भाई से की अभद्रता, पुलिसकर्मियों को पीटा, एक गिरफ्तार

Sat, 01 Nov 2025 02:59 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Nov 2025 02:59 AM IST
विज्ञापन
Constables misbehaved with the brother of an IPS officer, beat up policemen, one arrested
कानपुर। कंपनीबाग चौराहा स्थित लक्ष्मणबाग काॅलोनी में गुरुवार देर रात शराब के नशे में धुत दो सिपाही अंकुर और प्रवीण कुमार ने जमकर हंगामा किया। एसीपी स्वरूपनगर आईपीएस सुमित सुधाकर रामटेके के चचेरे भाई व अन्य राहगीरों से अभद्रता की। भाई की शिकायत पर पहुंचे पुलिसकर्मियों को भी आरोपी दोनों सिपाहियों ने पीट दिया। पुलिस ने अंकुर पर किसी तरह काबू पाकर उसे पकड़ लिया जबकि प्रवीण भाग निकला। मामले में नगर निगम चौकी इंचार्ज सौरभ सिंह ने दोनों सिपाहियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। शुक्रवार को अंकुर को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

लक्ष्मणबाग कॉलोनी निवासी एसीपी स्वरूपनगर की जिम्मेदारी निभा रहे आईपीएस का चचेरा भाई गुरुवार की रात करीब 11 बजे खाना खाकर कॉलोनी के बाहर टहल रहा था। इस दौरान एक गली में खड़े डीसीपी पूर्वी के स्कॉट के चालक अंकुर और ट्रैफिक सिपाही प्रवीण कुमार ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि दोनों नशे में धुत थे और अभद्रता की। कॉलोनी से गुजरने वाले अन्य लोगों से भी गालीगलौज की। एसीपी के भाई ने उन्हें कॉल करके घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन

एसीपी ने स्वरूपनगर थाना पुलिस को मौके पर भेजा। स्वरूपनगर थाने के कार्यवाहक थाना प्रभारी गोपीकृष्ण और नगर निगम चौकी प्रभारी सौरभ सिंह लक्ष्मण पहुंचे। आरोपी सिपाहियों ने उन्हें धमकी दी। फोर्स ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया तो अंकुर और प्रवीण ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया। फोर्स ने सख्ती की तो प्रवीण भाग निकला। अंकुर को गिरफ्तार कर लिया गया। हैलट अस्पताल में इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डॉ. आशीष कुमार ने मेडिकल किया जिसमें नशे में होने की पुष्टि हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वरूपनगर के कार्यवाहक थाना प्रभारी ने बताया सिपाहियों पर शांतिभग, अपमानित करने, धमकाने और स्वेच्छा से चोट पहुंचाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। अंकुर को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
...........

लक्ष्मण बाग कॉलोनी में रहते आईपीएस अधिकारी
लक्ष्मणबाग कॉलोनी में डीसीपी पूर्वी, डीसीपी ट्रैफिक, डीसीपी पश्चिम समेत अन्य आईपीएस अधिकारी रहते हैं। अंकुर और प्रवीण सात बजे ड्यूटी खत्म करके शराब पी रहे थे। पुलिस ने गिरफ्तारी से पहले दोनों सिपाहियों की वीडियोग्राफी कराई। क्षेत्रीय लोगों ने अक्सर पुलिसकर्मियों के शराब पीने के बाद राहगीरों से अभद्रता की शिकायत की।

------
डीसीपी पूर्वी और ट्रैफिक को भेजी रिपोर्ट
एसीपी स्वरूपनगर सुमित सुधाकर रामटेके ने बताया कि दोनों सिपाहियों के खिलाफ डीसीपी पूर्वी और डीसीपी ट्रैफिक को रिपोर्ट भेज दी गई है। उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। फरार सिपाही प्रवीण कुमार की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed