{"_id":"6429c87b58d86f04b70b9557","slug":"conspiracy-to-steal-bike-to-put-pressure-on-maintenance-personnel-grnoida-news-c-23-1-noi1091-5869-2023-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: मेंटेनेंस कर्मियों पर दबाव बनाने को इंजीनियर ने रची साजिश, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: मेंटेनेंस कर्मियों पर दबाव बनाने को इंजीनियर ने रची साजिश, गिरफ्तार
विज्ञापन
मेंटेनेंस कर्मियों पर दबाव बनाने के लिए रची बाइक चोरी की साजिश
- सीसीटीवी फुटेज में बाइक ले जाते हुए देखा गया आरोपी इंजीनियर, पुलिस ने किया गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की सुपरटेक इकोविलेज-1 सोसाइटी में एक इंजीनियर पायलट सरोज कुमार मल्लाह ने मेंटेनेंस कर्मचारियों पर दबाव बनाने के लिए बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज करवा दी और सुरक्षा व सुविधा न होने का आरोप लगाने लगा। आरोपी ने मेंटेनेंसकर्मियों को धमकी भी दी थी। सीसीटीवी फुटेज हाथ लगने के बाद रविवार को पुलिस ने आरोपी इंजीनियर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि साजिश में इंजीनियर के साथ अन्य लोग भी शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि सरोज कुमार ने बिसरख कोतवाली को शिकायत दी थी कि उसकी बाइक साेसाइटी से चोरी हो गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच की गई तो पता चला कि इंजीनियर ने धोखाधड़ी कर साक्ष्य छुपाते हुए ये केस दर्ज कराया है। कोतवाली प्रभारी अनिल राजपूत ने बताया कि बाइक चोरी की जांच की गई तो सोसाइटी के सीसीटीवी फुटेज में इंजीनियर बाइक ले जाते हुए दिखाई दिया है। इसके बाद इंजीनियर को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर बाइक बरामद कर ली गई है। ब्यूरो