फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Conspiracy to convert religion by kidnapping minor girl failed

नाबालिग छात्रा को अगवा कर धर्म परिवर्तन की साजिश नाकाम

Sun, 22 Nov 2020 01:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 01:18 AM IST
विज्ञापन
Conspiracy to convert religion by kidnapping minor girl failed
आरोपी फिरोज पुलिस की गिरफ्त में। - फोटो : Grnoida
नाबालिग छात्रा को अगवा कर धर्म परिवर्तन की साजिश नाकाम
विज्ञापन

जेवर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग छात्रा का दो युवकों ने अपहरण कर लिया। सूचना पर पुलिस ने 5 घंटे में ही मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर छात्रा को बरामद कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी, छात्रा का जबरन धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कराना चाहते थे। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया है वहीं आरोपी को जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार आरोपी के फरार साथी की तलाश जारी है।
छात्रा के परिजनों ने बताया कि बीते बुधवार को पड़ोस में रहने वाला फिरोज नाम का युवक उनकी बेटी को रास्ते में रोककर बात कर रहा था। बेटी ने इस बात की जानकारी अपने भाई को दी। पीड़िता के भाई ने विरोध जताया तो फिरोज व उसके साथी सलमान ने गाली-गलौच व मारपीट करते हुए छात्रा को दो दिन में गायब करने की धमकी दी। आरोप है कि दोनों ने छात्रा का जबरन धर्म परिवर्तन कराते हुए निकाह कराने की भी धमकी दी थी। लोक-लाज के चलते तब परिजनों ने पुलिस को शिकायत नहीं दी। आरोप है कि शुक्रवार रात आरोपी फिरोज छात्रा का जबरन अपहरण कर ले गया। पीड़िता के पिता ने इस बात की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत दर्ज करते हुए थोरा चौकी इंचार्ज कृष्णवीर सिंह के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। 5 घंटे के भीतर ही मुख्य आरोपी को गोपालगढ़ गांव के पास अलीगढ़ की सीमा से गिरफ्तार कर छात्रा को बरामद कर लिया। हालांकि मुख्य आरोपी का साथी फरार हो गया। पुलिस ने मामले में पॉक्सो और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

मेवात ले जाकर निकाह कराने की थी तैयारी
मुख्य आरोपी फिरोज ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह छात्रा को हरियाणा के मेवात अपनी रिश्तेदारी में ले जाकर रखना चाहता था। वहीं छात्रा का धर्म परिवर्तन और निकाह कराने की तैयारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस टीम ने 5 घंटे में ही छात्रा को सकुशल बरामद कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
राजेश कुमार सिंह, डीसीपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed