फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   consignment of liquor being brought for the panchayat election caught

पंचायत चुनाव के लिए लाई गई शराब की बड़ी खेप पकड़ी

Sat, 10 Apr 2021 01:08 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
consignment of liquor being brought for the panchayat election caught
पुलिस की हिरासत में आरोपी। - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट में पंचायत चुनाव में परोसने और बेचने के लिए लाईं गईं शराब की बड़ी खेप पकड़ी है। पांच अंतरराज्यीय तस्करों हरियाणा के बल्लभगढ़ निवासी कासिम, सद्दाम, गौरव, करौली फरीदाबाद निवासी राकेश चंदेला और सूरज कुंड के समीप गांव अनखिर निवासी राजेंद्र को गिरफ्तार किया है। आरोपी ट्रक में गोपनीय केबिन बनाकर लंबे समय से हरियाणा से यूपी में शराब की तस्करी कर रहे थे। उनके कब्जे से टीम ने शराब की 319 पेटियां बरामद की हैं।
विज्ञापन

एएसपी एसटीएफ राजकुमार मिश्रा ने बताया कि पंचायत चुनाव के दौरान कुछ दिन से शराब तस्करों के सक्रिय होने की सूचना प्राप्त हो रही थी। शुक्रवार को मुखबिर से सूचना मिली कि एक ट्रक में अवैध शराब की खेप दादरी की ओर ले जाई जा रही है। एसटीएफ की टीम ने एनटीपीसी कट पर ट्रक में सवार आरोपियों को दबोच लिया। आरोपी ट्रक में गोपनीय केबिन बनाकर 319 शराब की पेटी रखकर लाए थे। यह शराब जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पंचायत चुनाव के दौरान खपाई जानी थी। 50 साल के आरोपी राकेश चंदेला ने बताया कि वह पिछले तीन साल से रेवाड़ी निवासी सोनू सरदार से जुड़ा है। सोनू का धारुहेड़ा में ठेका है। वहां से वह 1500 रुपये प्रति पेटी के हिसाब से देशी शराब खरीदता है। इसके बाद जारचा के नरौली गांव निवासी सुनील नागर उर्फ गुल्लू एवं राजू को 1800 रुपये प्रति पेटी के हिसाब से बेचता है। ये दोनों छोटे तस्करों को 2100 से 2200 रुपये पेटी के हिसाब से बिक्री करते हैं। आरोपी पूर्व में सूरजपुर व हरियाणा पुलिस द्वारा भी गिरफ्तार किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed