{"_id":"689dfe6cd179412fd8057077","slug":"consequences-of-wearing-helmets-launch-campaign-noida-news-c-340-1-del1004-101181-2025-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: हेलमेट पहनने के परिणाम अभियान की शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: हेलमेट पहनने के परिणाम अभियान की शुरुआत
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा जागरूकता बढ़ाने के लिए कनॉट प्लेस से सीएम ने किया शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को कनॉट प्लेस से हेलमेट पहनने के परिणाम अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल व्यक्तिगत जिम्मेदारी नहीं बल्कि सामूहिक सामाजिक कर्तव्य है। हेलमेट पहनना एक छोटा-सा कदम है लेकिन गंभीर सड़क हादसे की स्थिति में यह जीवन बचाने में सबसे अहम साबित हो सकता है।
उन्होंने नागरिकों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने, स्वच्छता बनाए रखने और सामाजिक जिम्मेदारियों को निभाने का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों ने देश को आजादी दिलाई। अब उसे संभालना और आगे बढ़ाना हमारी जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने आचरण से समाज में आदर्श प्रस्तुत करें और सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन कर दूसरों को भी प्रेरित करें। राजधानी में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सरकार मिशन मोड पर काम कर रही है और ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन करवाने के साथ जागरूकता फैलाने पर जोर दे रही है। इस दौरान परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह, सांसद बांसुरी स्वराज आदि भी मौजूद रहे।
युवाओं को दिलाई शपथ
परिवहन मंत्री डॉ. पंकज कुमार सिंह ने कार्यक्रम में युवाओं को हेलमेट पहनने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि सड़कों पर सुरक्षा सबसे पहले आपके अपने हाथों में है। हेलमेट नहीं पहनने जैसी लापरवाही गंभीर हादसों का कारण बन सकती है जबकि हेलमेट पहनने की आदत कई बार जान बचा सकती है। दिल्ली को सुरक्षित, अनुशासित और आदर्श राजधानी बनाने के लिए सभी नागरिकों को मिलकर ऐसा माहौल बनाना होगा जिसमें हेलमेट पहनना और ट्रैफिक नियमों का पालन रोजमर्रा का हिस्सा बन जाए। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे खुद भी हेलमेट पहनें और दोस्तों व रिश्तेदारों को भी प्रेरित करें ताकि दिल्ली दुनिया भर में सड़क सुरक्षा के लिए एक मिसाल बन सके।