फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Congress protest over farmers not getting urea and electricity

Noida News: किसानों को यूरिया व बिजली नहीं मिलने पर कांग्रेस का प्रदर्शन

Tue, 22 Jul 2025 06:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 06:20 PM IST
विज्ञापन
Congress protest over farmers not getting urea and electricity
जिला कार्यकारिणी ने तहसील मुख्यालय पर राष्ट्रपति के नाम दिया ज्ञापन
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को खरीफ की फसल को लेकर किसानों की समस्याओं का समाधान कराने की मांग की। इस संबंध में कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम नायब तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। आरोप है कि फसल की बुआई के लिए बिजली की व्यवस्था नहीं है। साथ ही, यूरिया व डीएपी की किल्लत है। इससे किसानों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। पार्टी ने किसानों की सभी समस्याओं को दूर करने की मांग की है।


जिलाध्यक्ष दीपक भाटी चोटीवाला के नेतृत्व में कार्यकर्ता और किसान सदर तहसील पहुंचे और समस्याओं को लेकर नारेबाजी की। उन्होंने बताया कि इस समय खरीफ की फसल की बुआई चल रही है। पूरे देश में मानसून आ चुका है लेकिन जिले में सामान्य से कम वर्षा हो रही है। यहां के किसान केवल वैकल्पिक सिंचाई साधनों पर आश्रित है। दो तिहाई से अधिक क्षेत्रफल की सिंचाई नलकूप से होती है लेकिन यहां बिजली की उचित व्यवस्था नहीं है जो सरकार की नाकामी है। यूरिया और डीएपी भी नहीं मिल रहा है। किसान साधन सहकारी समितियों के यहां घंटों कतार में लगते हैं लेकिन यूरिया नहीं मिल रहा है। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान नहीं हुआ तो फिर विधानसभा का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर जिला चेयरमैन गौतम अवाना, जिला अनुसूचित प्रकोष्ठ के चेयरमैन धर्म सिंह वाल्मीकि, महाराज सिंह नागर, सूबेदार सतपाल सिंह, विजय नागर, नीरज लोहिया आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article