फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Congress gheraoed the forest headquarters to protest against wildlife attacks.

Noida News: वन्य जीवों के हमलों के विरोध में कांग्रेस ने वन मुख्यालय घेरा

Sat, 22 Nov 2025 02:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Congress gheraoed the forest headquarters to protest against wildlife attacks.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देहरादून। इंसानों पर जंगली जानवरों के हमले की बढ़ रही घटनाओं के विरोध में कांग्रेस ने वन मुख्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यालय में अंदर घुसने के दौरान कांग्रेसियों की पुलिस के साथ नोकझोंक हुई। बाद में वन संरक्षक को विभिन्न मांगों के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया।
शुक्रवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेसी बड़ी संख्या में दिलाराम चौक पर एकत्र हो गए। नारेबाजी करते हुए सभी लोग वन निगम मुख्यालय की तरफ बढ़े। सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिसकर्मियों ने अंदर जाने से रोक दिया। इस पर कांग्रेसियों ने हंगामा शुरू कर दिया और अंदर जाने की बात पर अड़ गए। हंगामा बढ़ता देख कांग्रेसियों को अंदर आने की अनुमति दी गई। कांग्रेस नेता मुख्यालय में लॉन में पहुंचे और धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य वन संरक्षक पहुंचे और उनको ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि राज्य के विभिन्न पर्वतीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जंगली जानवरों, विशेषकर भालू और बाघ के हमलों की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन घटनाओं के कारण आम नागरिकों, किसानों, महिलाओं, पशुपालकों तथा जंगलों में लकड़ी, चारा, पत्ती आदि के लिए जाने वाले लोगों विशेषकर महिलाओं में भय व असुरक्षा का वातावरण बना हुआ है। पिछले छह माह से लगातार भालू के हमले, बाघ के शिकार, पालतू पशुओं के मारे जाने की घटनाओं में वृद्धि हो रही हैं। पौड़ी एवं चमोली जिले में जहां भालू एवं बाघ पालतू जानवरों को अपना निवाला बना चुके हैं वहीं बाघ एवं गुलदार के हमले में कई लोगों की जान जा चुकी है। इससे लोगों की आजीविका एवं सामान्य जीवन प्रभावित हो रहा है और लोग पर्वतीय जनपदों से पलायन को मजबूर हो रहे हैं।

इस दौरान कार्यक्रम में पूर्व मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, कोषाध्यक्ष आर्येंद्र शर्मा, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र सिंह भंडारी, महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला, महानगर अध्यक्ष डॉ. जसविन्दर सिंह गोगी, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, पूर्व विधायक राजकुमार, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह, अभिनव थापर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed