फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Congress brought life protection scheme, treatment will be up to Rs 25 lakh

Noida News: कांग्रेस लाई जीवन रक्षा योजना, 25 लाख रुपये तक का होगा इलाज

Wed, 08 Jan 2025 07:22 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2025 07:22 PM IST
विज्ञापन
Congress brought life protection scheme, treatment will be up to Rs 25 lakh
मतदाताओं को लुभाने के लिए दूसरी गारंटी दी, सरकार बनने पर लागू होगी योजना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। कांग्रेस ने मतदाताओं को लुभाने के लिए बुधवार को अपनी दूसरी गारंटी दी। प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जीवन रक्षा योजना की घोषणा की। इसके तहत हर दिल्लीवासी को 25 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी।
गहलोत ने कहा कि योजना लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लाई गई है। दिल्ली में कांग्रेस सरकार बनते ही इसे लागू किया जाएगा। यह योजना राजस्थान में चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना की सफलता पर आधारित है। राजस्थान में इस योजना के तहत 55 लाख से अधिक लोगों को लाभ मिला है। योजना में सभी सरकारी और निजी अस्पताल शामिल होंगे। इसमें कोविड जैसी गंभीर बीमारियों सहित एक हजार से अधिक चिकित्सा प्रक्रियाओं को कवर किया जाएगा। इस योजना के तहत हर उम्र और वर्ग के लोगों को मुफ्त इलाज का हकदार बनाया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने मौजूदा स्वास्थ्य सेवाओं पर चिंता जताते हुए कहा कि दिल्ली में दूषित पानी, प्रदूषित हवा और मिलावटी खाने के कारण गंभीर बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। 11 वर्षों में केजरीवाल सरकार दिल्ली के अस्पतालों और स्वास्थ्य ढांचे को सुधारने में विफल रही है। इस कारण लोगों को राहत देने के लिए योजना लाना बहुत जरूरी है। प्रदेश प्रभारी काजी निजामुद्दीन ने कहा कि कांग्रेस की गारंटी पर जनता विश्वास करती है। कांग्रेस जहां भी सत्ता में रही है, उसने घोषणाओं को पूरा किया है। जीवन रक्षा योजना केवल एक वादा नहीं, बल्कि दिल्लीवासियों को उनके स्वास्थ्य के प्रति सुरक्षा देने का एक मजबूत इरादा है। संवाददाता सम्मेलन में शीला सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे डाॅ. योगानंद शास्त्री, डाॅ. किरण वालिया व डाॅ. नरेंद्र नाथ भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article