फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Congress and AAP have ruined Delhi: Virendra Sachdeva

कांग्रेस व आप ने दिल्ली को बर्बाद किया : वीरेंद्र सचदेवा

Thu, 26 Dec 2024 08:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 08:23 PM IST
विज्ञापन
Congress and AAP have ruined Delhi: Virendra Sachdeva
कहा- लोकसभा चुनाव में साथ घूमने वाले एक दूसरे पर कर रहे राजनीतिक बयानबाजी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बृहस्पतिवार को कहा कि पहले कांग्रेस ने दिल्ली को 15 साल तक बर्बाद किया। फिर करीब 12 साल से आम आदमी पार्टी ने बर्बाद कर दिया। जब कांग्रेस और आप को लग रहा है कि वे चुनाव हार रहे हैं तो एक विशेष वर्ग का वोट पाने के लिए दोनों में होड़ मची हुई है।

कांग्रेस और आप एक दूसरे पर सवाल खड़े कर रहे है। मुख्यमंत्री आतिशी और कांग्रेस नेता अजय माकन लोकसभा चुनाव में एक दूसरे के साथ घूम रहे थे। अब दोनों एक दूसरे के खिलाफ राजनीतिक बयानबाजी कर रहे हैं। पूरी दिल्ली केजरीवाल और आतिशी से पूछना चाह रही है कि जब राहुल गांधी व सोनिया गांधी के साथ मिलकर फोटो क्लिक करवा रहे थे और इंडी गठबंधन के तहत देश भ्रमण कर रहे थे तो उस समय उनकी गैरत कहां चली गई थी। आतिशी वही स्क्रिप्ट बोल रही हैं जो कांग्रेस बुलवाना चाहती है और कांग्रेस वही कर रही है जो आप करवाना चाहती है, लेकिन अब दिल्ली की जनता बहकावे में नहीं आने वाली है। जनता सत्ता परिवर्तन चाहती है। भाजपा हर उस भ्रष्टाचारी दल के खिलाफ लड़ रही है जिसने दिल्ली को बर्बाद करने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article