{"_id":"69e245922ea50403860448f9","slug":"confusion-over-hpv-vaccine-health-department-is-making-people-aware-grnoida-news-c-491-1-gnd1001-6061-2026-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: एचपीवी वैक्सीन को लेकर भ्रम, स्वास्थ्य विभाग लोगों को कर रहा जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: एचपीवी वैक्सीन को लेकर भ्रम, स्वास्थ्य विभाग लोगों को कर रहा जागरूक
विज्ञापन
- वैक्सीन के लेकर लोगों में है जागरूकता की कमी, बांझपन के डर से भ्रमित हैं लोग
यमुना सिटी (संवाद)। जेवर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में एक अप्रैल को दो योजनाओं- अंतरा इंजेक्शन और एचपीवी वैक्सीन की शुरुआत हुई। अंतरा इंजेक्शन लगवाने बड़ी संख्या में महिलाएं पहुंच रही हैं लेकिन कोई भी एचपीवी वैक्सीन लगवाने नहीं जा रहा। इस समस्या का समाधान निकालने और लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य कर्मी जगह-जगह जाकर लोगों को वैक्सीन का महत्व बता रहे हैं।
कई लोगों को डर है कि वैक्सीन का दुष्प्रभाव हो सकते हैं, जबकि स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित है और कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए कारगर है। स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम अब गांवों, स्कूलों समेत अन्य सार्वजनिक स्थानों पर जाकर लोगों को जागरूक कर रही है।
कोट
लोगों को भ्रम है कि वैक्सीन महिलाओं में बांझपन का कारण बन सकती है, जिसके चलते लोग बच्चियों को वैक्सीन नहीं लगवा रहे हैं। वैक्सीन एचपीवी वायरस के प्रति महिलाओं की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती है। स्वास्थ्य विभाग टीम लोगों को जागरूक करने सार्वजनिक स्थानों पर भी जा रही है। -डॉ. सर्फे, सीएचसी अधीक्षक, जेवर