फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Confessed contact with Fazalpuria and Elvish

Noida News: फाजलपुरिया और एल्विश से कबूला संपर्क

Sat, 11 Nov 2023 01:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Nov 2023 01:23 AM IST
विज्ञापन
Confessed contact with Fazalpuria and Elvish
फाजलपुरिया और एल्विश से कबूला संपर्क
विज्ञापन

- रिमांड पर लिए गए पांचों आरोपियों ने पूछताछ में किया खुलासा, फाजिलपुरिया के गांव में आयोजित पार्टी में बीन और सांप लेकर गए थे आरोपी
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। रेव पार्टी आयोजित करने और सांपों का जहर की सप्लाई के आरोपों में घिरे एल्विश यादव मामले में जेल भेजे गए पांचों आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में कई राज खोले हैं। आरोपियों ने फाजिलपुरिया और एल्विश से संपर्क की बात कबूल ली है। आरोपियों की 54 घंटे की पुलिस कस्टडी रिमांड शुक्रवार सुबह दस बजे शुरू हो गई। पुलिस अधिकारी रेव पार्टी, जहर, एल्विश से बातचीत और विदेशी युवतियों समेत अन्य पहलुओं पर आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रहे हैं।
बताया जा रहा है कि पूछताछ के दौरान राहुल समेत अन्य गुरुग्राम के अलग-अलग स्थानों पर आयोजित हुई पार्टी में शामिल होने की बात स्वीकार की है। आरोपियों ने पुलिस को बताया कि सबसे अधिक पार्टी सिंगर फाजिलपुरिया के गांव फाजिलपुर में हुई है। आरोपियों ने मध्यस्थ के जरिये एल्विश से बातचीत की बात कही है। नोएडा पुलिस आरोपियों से किसी गुप्त स्थान पर पूछताछ कर रही है। पुलिस इलेक्ट्राॅनिक एविडेंस के आधार पर आरोपियों से सवाल कर रही है। राहुल ने पुलिस को बताया कि उसने गुरुग्राम में पार्टी की थी। आरोपी फाजिलपुर गांव में आयोजित बीन पार्टी और सांप लेकर गया था।
विज्ञापन

पुलिस रिमांड पर लिए गए आरोपियों और एल्विश का आमना-सामना करा सकती है। हालांकि एल्विश ने खुद को बीमार बताया है। ऐसे में शुक्रवार को एल्विश और अन्य आरोपियों का आमना-सामना नहीं हो सका। अभी भी रिमांड अवधि का काफी समय बाकी है। संभावना है कि शनिवार को पुलिस एल्विश और अन्य आरोपियों का इस दौरान आमना-सामना कराएगी। रिमांड पर आए आरोपियों के पक्ष में अधिवक्ताओं का एक पैनल भी आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो घंटे तक किया गुमराह
रिमांड पर आए आरोपियों ने पूछताछ के दौरान शुरू के दो घंटे तक पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया। सबूतों को सामने रखने पर हर बार उसका झूठ पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान पुलिस ने राहुल जिन -जिन पार्टी में गया उसके मोबाइल की लोकेशन और सीडीआर उसके सामने रख दी। इसके बाद वह टूटने लगा और पूछताछ में सहयोग करने की बात कही। सभी आरोपियों के चेहरे पर इस दौरान शिकन दिखी। पार्टी में उसकी मोबाइल लोकेशन के सवाल पर राहुल बोला कि मेरा मोबाइल कोई लेकर गया होगा, मै वहां नहीं था। हालांकि बात में वो टूटा और हामी भर दी। पुलिस को बताया कि गुरुग्राम में आयोजित 10 पार्टियों में शामिल हुए था। अब पुलिस एल्विश के साथ उसके सीधे संपर्क जोड़ने की कोशिश में जुटी है।

पार्टी वाले स्थानाें पर भी आरोपियों को लेकर जा सकती है पुलिस
रिमांड अवधि में ही पुलिस पांचों आरोपियों को उन स्थानों पर ले जा सकती ले जिसका जिक्र एफआईआर और वायरल वीडियो में है। पहले तीन से चार घंटे तक सबसे अलग-अलग पूछताछ की गई। इसके बाद पांचो आरोपियों को आमने सामने बैठाकर दो-दो घंटे ब्रेक के बाद पूछताछ की जा रही है। राहुल से अकेले पूछताछ की गई। जिसमें उसने कई राज खोले। यह भी लग रहा है कि राहुल को कोई पीछे से सपोर्ट कर रहा है।

एल्विश बीमार या कर रहा बहाना, होगी जांच
इस प्रकरण के बीच एल्विश ने एक नया ब्लॉग पोस्ट किया है। उसने अपने ब्लॉग में सत्यमेव जयते कहा है। इससे पहले उसने अपने केस और अपनी बीमारी के बारे में जानकारी दी। कहा कि खांसी और थोड़ा बुखार है। वहीं पुलिस को शक है कि पूछताछ से बचने के लिए उसने बीमारी का नाटक किया है। अधिकारियों ने मामले की जांच करने की बात कही है। वहीं पुलिस मामले में पुलिस अब स्टिंग का रिक्रिएशन भी करा सकती है।

फाजिलपुरिया के मैनेजर को हिरासत में लेने की चर्चा
शुक्रवार को नोएडा के सेक्टर-20 थाने में फाजिलपुरिया के मैनेजर को भी गुरुग्राम से हिरासत में लेने की चर्चा जोरों पर रही। हालांकि नोएडा पुलिस इससे इन्कार करती रही। मैनेजर के परिजन शुक्रवार को उसे ढूंढते हुए नोएडा पहुंचे तब मामले ने जोर पकड़ा। इधर रिमांड पर लिए गए आरोपियोें के परिजन भी सेक्टर-20 थाने में पूरे दिन डटे रहे। उन्होंने इस मामले में पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग कर रहे हैं।

कोट
रिमांड पर आए आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है। केस से संबंधित कई अहम जानकारी पुलिस को मिली है। आगामी घंटों में भी पूछताछ का सिलसिला जारी रहेगा। - हरीश चंदर,डीसीपी नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed