फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Condition of road very poor in Tawdu

शिकारपुर-राहड़ी को जोड़ने वाली सड़क खराब, लोग परेशान

Sun, 24 Nov 2019 12:12 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 24 Nov 2019 12:12 AM IST
विज्ञापन
Condition of road very poor in Tawdu
तावडू। गांव शिकारपुर से राहड़ी को जोड़ने वाली सड़क जर्जर हो गई है। जिससे वहां से गुजरने वाले राहगीर और वाहन चालकों को परेशानी हो रही हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क को ठीक कराने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से वे कई बार गुहार लगा चुके हैं। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। ग्राम पंचायत ने भी लोक निर्माण विभाग से सड़क को ठीक कराने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत राहडी के सरपंच जमशेद, हाजी दीना, जाहुल पहलवान, समून, पंच जहूर खान, पंच समसूदीन, पंच अजीम, हरिराम, पूर्व सरपंच अशरफ आदि ग्रामीणों ने बताया कि पिछले एक साल से गांव को जाने वाली लिंक सड़क जर्जर है। पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क पर पानी भरा रहता है। जिसकी वजह से ग्रामीणों व आम लोगों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि सड़क पर कई गड्ढे बने हुए हैं। जिससे आए दिन सड़क पर टू व्हीलर वाहन चालक गिरकर चोटिल हो रहे हैं। सरपंच जमशेद का कहना है कि वह कई बार लोक निर्माण विभाग को समस्या को लेकर अवगत कराया गया है। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed