{"_id":"66379d43c6895136890709c0","slug":"complicated-chemistry-questions-troubled-students-noida-news-c-1-lko1064-1664676-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: रसायन विज्ञान के उलझाऊ सवालों ने विद्यार्थियों को किया परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: रसायन विज्ञान के उलझाऊ सवालों ने विद्यार्थियों को किया परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसायन विज्ञान के उलझाऊ सवालों ने विद्यार्थियों को किया परेशान
कड़ी सुरक्षा में 20 केंद्रों पर हुई परीक्षा, 466 विद्यार्थी रहे गैरहाजिर
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। मेडिकल और डेंटल पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा (नीट-2024) रविवार को आयोजित की गई। जिले में 20 केंद्रों पर हुई परीक्षा में 466 विद्यार्थी गैरहाजिर रहे। नीट में पंजीकृत कुल 10110 में से 9644 परीक्षार्थी शामिल हुए। रसायन विज्ञान के उलझाऊ सवालों ने विद्यार्थियों को परेशान किया। किसी भी केंद्र से कोई शिकायत नहीं मिली। कड़ी सुरक्षा के बीच अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया।
प्रवेश परीक्षा दोपहर दो से शाम पांच बजकर 20 मिनट तक चली। परीक्षा केंद्रों पर बायोमेट्रिक मशीन, मेटल डिटेक्टर और मोबाइल जैमर लगाए गए थे। सीसीटीवी कैमरे से भी पूरी निगरानी की गई। परीक्षा केंद्रों पर पुलिसकर्मी व निजी सिक्योरिटी एजेंसी के जवान तैनात दिखे। विद्यार्थियों को सुबह 11 बजे से प्रवेश दिया जाना शुरू किया गया। डेढ़ बजे के बाद केंद्रों के दरवाजे बंद कर दिए गए। विद्यार्थियों को अपने साथ केवल वेबसाइट से डाउनलोड प्रवेश-पत्र, पासपोर्ट आकार का फोटो और पहचान-पत्र ले जाने की अनुमति थी। गेट पर सुरक्षा जांच के बाद विद्यार्थियों को प्रवेश दिया गया। कुछ विद्यार्थी बैग लेकर पहुंचे थे, जिन्हें परिजनों के पास रखवा दिया गया। मयूर पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य व परीक्षा की सिटी कोआर्डिनेटर अल्का अवस्थी ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा सकुशल संपन्न हो गई। परीक्षा देकर निकल रहे छात्रों ने बताया कि नीट के पेपर का स्तर बीते साल के मुकाबले और ऊंचा था। सवालों को सीधे की जगह घुमाकर पूछा गया। ओवरऑल पेपर बेहतर था, तैयारी अच्छी होने के कारण ही ऐसा संभव हुआ। रसायन विज्ञान में कई सवाल घुमाकर पूछे गए थे, उन्हें हल करने में कुछ समय लगा।
-- -- -- -- -- -
कोट्स
1. पहली बार राष्ट्रीय पात्रता व प्रवेश परीक्षा (नीट) दी है। फिजिक्स व केमिस्ट्री के प्रश्नों ने घुमाया है। वहीं, बायोलॉजी के प्रश्न आसान रहे। परीक्षा में पास होने की उम्मीद है। - पारुल, अभ्यर्थी
विज्ञापन
2. पेपर काफी आसान रहा। फिजिक्स में न्यूमेरिकल के प्रश्न समझ से परे थे। केमिस्ट्री व बायोलॉजी के प्रश्न काफी आसान रहे। पेपर में किताब से पढ़ा हुआ आया था। - अनिकेत, अभ्यर्थी
3. कुछ सवालों ने कुछ समय के लिए टेंशन में डाल दिया। खासकर भौतिक व रसायन के कुछ प्रश्नों ने काफी उलझा दिया, लेकिन उम्मीद है सफल हो जाऊंगी। - प्रतीक्षा यादव, अभ्यर्थी
4. तैयारी पूरी करके गया था। ज्यादा कठिन पेपर नहीं आया। परीक्षा उत्तीर्ण करूंगा, भरोसा है। - सागर शैरावत, अभ्यर्थी