फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Complete the construction work by increasing resources and also get it handed over.

Noida News: संसाधन बढ़ाकर पूरा कराएं निर्माण कार्य, हैंडओवर भी कराएं

Sun, 28 Sep 2025 08:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 08:13 AM IST
विज्ञापन
Complete the construction work by increasing resources and also get it handed over.
- विकास कार्यों में सुस्ती पर डीएम ने जताई नाराजगी
विज्ञापन

- विकास भवन सभागार में विकास कार्यों के प्रगति की समीक्षा कर रहे थे डीएम दीपक मीणा

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। डीएम दीपक मीणा ने विकास कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जाहिर करते हुए संसाधन बढ़ाकर कार्य समय से पूरा करने का निर्देश दिया है। शनिवार को विकास भवन सभागार में हुई समीक्षा बैठक में डीएम ने कहा कि जहां कार्य पूरा हो गए हैं, उनके हैंडओवर की प्रक्रिया भी जल्द पूरा कराया जाए।

बैठक में डीएम ने सड़क, नाला, भवन, फ्लाईओवर, सेतु, ओवरब्रिज, स्कूल, छात्रावास और प्रशासनिक भवनों सहित सभी निर्माण परियोजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि समय पर कार्य पूरा करने के लिए श्रमिक और मशीनरी क्षमता बढ़ाई जाए। यदि किसी निर्माण कार्य में कोई बाधा आती है तो तुरंत उन्हें या मुख्य विकास अधिकारी को सूचित किया जाए। साथ ही जो भी कार्य पूरे हो चुके हैं, उन्हें शीघ्र हैंडओवर करने पर भी जोर दिया। उन्होंने त्वरित आर्थिक विकास योजना, पूर्वांचल विकास निधि, सांसद निधि और क्रिटिकल गैप्स योजना के अंतर्गत चल रहे सभी कार्यों को निर्धारित समय सीमा में हर हाल में पूरा किया जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed