फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Complaint to the manager about manipulation in tender

Noida News: टेंडर में घालमेल की प्रबंधक से शिकायत

Fri, 05 Sep 2025 12:10 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Fri, 05 Sep 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Complaint to the manager about manipulation in tender
- शिकायतकर्ता ने टेंडर में 10 लाख रिश्वत का भी लगाया आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फर्रुखाबाद। कंपिल-अलीगंज मार्ग पर विद्युतीकरण कार्य कराए जाने में घालमेल किए जाने की शिकायत पावर कारपोरेशन लिमिटेड लखनऊ के अध्यक्ष से की गई है। शिकायतकर्ता ने लाइन शिफ्टिंग के कार्य में टेंडर में घालमेल किए जाने के आरोप अधीक्षण अभियंता व कार्यालय के बाबू पर लगाए हैं। शिकायतकर्ता ने शपथपत्र भी लगाया है।
आवास-विकास कॉलोनी निवासी अजय कुमार ने प्रबंधक को भेजे शिकायती पत्र में कहा कि कंपिल-अलीगंज मार्ग पर 33 व 11 केवी लाइन शिफ्टिंग के टेंडर में घालमेल किया गया। आरोप है एसई ने कमीशन लेकर अपने चहेते ठेकेदार को टेंडर देने के लिए सेमी टर्न के आधार पर सिर्फ 11 केवी लाइन को शिफ्ट करने का बीओक्यू अपलोड कराया।
विज्ञापन

कंपिल से अलीगंज 11 केवी लाइन शिफ्टिंग के सेमीटर्न के आधार पर कार्य कराने की लागत करीब 25 लाख थी, जबकि एसई ने निविदा की लागत 55 लाख रुपये दिखाई। इसके पीछे कारण था कि कम अनुभव वाली फर्में 55 लाख की निविदा का अनुभव न होने पर टेंडर न डाल सकें। आरोप कि निविदा गलत खोलने की शिकायत पूर्व में मेसर्स इलेक्ट्रोमेक कंस्ट्रक्शन अलीगंज फर्म ने की थी, लेकिन जांच को दवा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपिल-अलीगंज मार्ग पर 33 व 11 केवी लाइन शिफ्टिंग के कार्यों का अनुमोदन एक साथ प्राप्त हुआ था। दोनों ही कार्यों को एक साथ कराया जाना था, लेकिन दोनों कार्यों के लिए अलग-अलग निविदाएं निकाली गईं। यहां यह भी अवगत कराना है कि 33 केवी लाइन शिफ्टिंग कार्य के लिए एक टेंडर और डाला गया, जिसकी लागत मात्र 10 लाख रुपये रखी गई है, जबकि इस कार्य की लागत सेमीटर्न के आधार पर लगभग 30 लाख है।

इस संबंध में एसई को दो दिन से फोन किया जा रहा है, लेकिन वह कॉल रिसीव नहीं कर रहे हैं। वाट्सअप पर भी वर्जन पूछा गया, लेकिन वर्जन नहीं दिया। जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि इस संदर्भ में जिला स्तर पर शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। यदि शिकायत आती है तो जांच करवाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed