{"_id":"6ab3e1a3c7650d3a31027a3b","slug":"complaint-lodged-with-food-department-after-worms-found-in-box-of-dates-ordered-online-2026-09-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खजूर में कीड़े घूमते मिले: परिवार ने ऑनलाइन मंगाया था डिब्बा, बेटे ने खाया तो की उल्टी; खाद्य विभाग से शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खजूर में कीड़े घूमते मिले: परिवार ने ऑनलाइन मंगाया था डिब्बा, बेटे ने खाया तो की उल्टी; खाद्य विभाग से शिकायत
Wed, 23 Sep 2026 07:57 PM IST
अनुज कुमार
माई सिटी रिपोर्टर ग्रेटर, नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर ग्रेटर, नोएडा
Published by: अनुज कुमार
Updated Wed, 23 Sep 2026 07:57 PM IST
सार
इन दिनों खाने पीने की चीजों में कीड़े मिलने की शिकायतें आपको सुनने को मिल रही होंगी। ताजा मामला ग्रेटर नोएडा से सामने आया है। जहां एक व्यक्ति ने ऑनलाइन खजूर का डब्बा मंगवाया। डब्बा खोलने पर उसमें कीड़े निकले, जिसे देखकर उनके बेटे ने उल्टी कर दी।
विज्ञापन
खजूर के डिब्बे में कीड़े निकले
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहर के सेक्टर अल्फा-2 की पार्श्वनाथ ईडन सोसाइटी निवासी एक व्यक्ति ने ऑनलाइन खजूर का एक डब्बा मंगवाया। आरोप है कि डब्बा खोलकर बेटे ने एक खजूर खा लिया लेकिन तभी उसकी नजर डब्बे के अंदर पड़ी तो वे दंग रह गया। उसमें कीड़े घूम रहे थे।
विज्ञापन
कीड़ों को देखकर युवक ने उल्टी कर दी। उसके बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत खाद्य विभाग से की है। आरोप है कि ऑनलाइन सामान बेचने वाली कंपनियां गुणवत्ता नहीं देख रही हैं।
विज्ञापन
सोसाइटी निवासी महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बुधवार दोपहर में बच्चों ने स्विगी व इंस्टामार्ट से ऑनलाइन सामान मंगवाया था। जो करीब 700 रुपये का था। इसमें खजूर का 500 ग्राम के पैकेट के अलावा रसोई व खाने का अन्य सामान मंगवाया था। खजूर के पैकेट की कीमत 270 रुपये थी।
विज्ञापन
आरोप है कि बेटे ने पैकेट को खोला और एक खजूर निकालकर खा लिया लेकिन तभी उसकी नजर पैकेट के अंदर चल रहे कीड़ों पर पड़ी। जिससे देखकर उसने उल्टी कर दी। पैकेट के अंदर खजूर में फंगस भी लगी थी। इस पर उन्होंने पैकेट की पैकिंग और वैधता देखी तो पैकिंग वर्ष 2026 और वैधता 2027 तक थी।
उन्होंने बताया कि ऑनलाइन ऑर्डर करते समय बेटे से खजूर मंगाने से इंकार किया था। कहा था कि ऑनलाइन खजूर बेकार निकलते है लेकिन उसके बाद भी बेटे ने खजूर मंगवा लिए। अब आगे से फिर बुकिंग नहीं करेंगे। खाद्य विभाग से शिकायत की है। सहायक आयुक्त खाद्य-2 सर्वेश मिश्रा ने बताया कि शिकायत मिली है। इसकी जांच की जाएगी। स्टोर पर जाकर नमूना भराकर जांच के लिए भेजा जाएगा।