फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Complaint in PMO on extension of Health Director

Noida News: स्वास्थ्य निदेशक के एक्सटेंशन पर पीएमओ में शिकायत

Mon, 24 Nov 2025 12:14 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Complaint in PMO on extension of Health Director
चंडीगढ़। चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग में निदेशक स्वास्थ्य (डायरेक्टर हेल्थ) डॉ. सुमन सिंह को दिया गया एक साल का अतिरिक्त सेवा-विस्तार विवादों में घिर गया है। समाजसेवी प्रिया सिंह ने प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ), केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, पंजाब के गवर्नर व चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया सहित चंडीगढ़ प्रशासन के शीर्ष अधिकारियों को शिकायत भेजकर इस एक्सटेंशन को नियम-विरुद्ध बताया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता का आरोप है कि डीओपीटी और विजिलेंस गाइडलाइन संवेदनशील पदों पर अधिकतम तीन वर्ष का कार्यकाल तय करती हैं जबकि चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग के भर्ती नियमों में चार वर्ष की सीमा लिखी है। इसके बावजूद डॉ. सुमन को पांचवें वर्ष के लिए भी पद पर बनाए रखना नियमों के खिलाफ है। डॉ. सुमन सिंह के खिलाफ कई शिकायतें और विभागीय जांचें पहले से लंबित हैं। इनमें जीएमएसएच-16 के डाइट प्रकरण में बिल से अधिक भुगतान, नियुक्तियों में अनियमितता, और अवकाश के दौरान ड्रग लाइसेंस जारी करने जैसे आरोप शामिल हैं। इन मामलों पर विजिलेंस जांच अभी जारी है।
विज्ञापन

शिकायत में यह भी दावा किया गया है कि डायरेक्टर का परिवार प्रशासनिक रूप से प्रभावशाली है, जिससे पारदर्शिता पर संदेह गहराया है। प्रिया सिंह ने पीएमओ से मांग की है कि एक्सटेंशन प्रक्रिया की कानूनी समीक्षा कराई जाए और नियमों के अनुरूप कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। स्वास्थ्य विभाग में यह फैसला चर्चा में है क्योंकि नियमों के मुताबिक गंभीर आरोकों और जांच लंबित होने की स्थिति में सेवा-विस्तार नहीं दिया जाना चाहिए लेकिन पंजाब सरकार ने जनहित का हवाला देकर एक्सटेंशन दे दिया। यही नहीं, एक्सटेंशन सेवानिवृत्त होने से महज 9 दिन पहले दिया गया जबकि इस पद के लिए देशभर से आवेदन मांगे गए थे। इसमें पंजाब और हरियाणा से 10 पैनल भी आए थे लेकिन उनमें से कोई योग्य उम्मीदवार नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed