{"_id":"6ae4b721ce49d86871046c3c","slug":"complaint-filed-over-jewelry-missing-from-a-locker-grnoida-news-c-23-1-lko1064-110707-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: अब लॉकर से जेवर गायब होने की शिकायत, बैंक की सुरक्षा पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: अब लॉकर से जेवर गायब होने की शिकायत, बैंक की सुरक्षा पर उठे सवाल
विज्ञापन
खाते में सेंध
ग्रेटर नोएडा। पीएनबी की ऐच्छर शाखा में खातों से रकम गायब होने के बाद अब लॉकर में रखे सोने-चांदी के जेवरात नहीं मिलने की शिकायतें भी सामने आई हैं। इससे बैंक की सुरक्षा व्यवस्था और लॉकर संचालन पर सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस और बैंक की जांच में लॉकर से जुड़े रिकॉर्ड और चाबियों के इस्तेमाल की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, प्रभावित खाताधारक ऐच्छर, बिरोंडी, बिरोंडा, क्यामपुर और आसपास के गांवों के रहने वाले हैं। पीड़ित अपनी जमा पूंजी और जेवरात वापस मिलने का इंतजार कर रहे हैं। ब्यूरो
तीन दावों के निपटारे का बैंक का दावा, 43 लाख लौटाए
पीएनबी ने सार्वजनिक सूचना जारी कर बताया है कि अब तक 43 लाख रुपये से संबंधित तीन दावों का निपटारा किया जा चुका है। दिल्ली-एनसीआर के जोनल मैनेजर राजेश भौमिक के मुताबिक, बृहस्पतिवार को तीन खाताधारकों की रकम लौटाई गई है। अन्य प्रभावित ग्राहकों को भी भुगतान किया जाएगा, हालांकि इसमें कुछ समय लग सकता है। उन्होंने बताया कि मामले की जांच सीबीआई और बैंक की आंतरिक समिति कर रही है। जांच में दोषी पाए जाने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। बैंक प्रबंधन ने ग्राहकों को भरोसा दिलाया है कि उनके वास्तविक दावों का समाधान किया जाएगा।
जानकारी जुटाने शाखा पहुंचे एलडीएम
शुक्रवार को अग्रणी जिला प्रबंधक (एलडीएम) राम विनोद कुमार भी ऐच्छर शाखा पहुंचे और मामले से संबंधित जानकारी जुटाई। उन्होंने कहा कि फिलहाल वह प्रकरण को समझने आए हैं। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
एफडी तुड़वाकर दूसरे बैंकों में जमा कर रहे रकम
घटना के बाद खाताधारकों का बैंक से भरोसा उठने लगा है। अपनी जमा पूंजी की सुरक्षा को लेकर चिंतित लोग एफडी तुड़वाकर दूसरे बैंकों में रकम जमा कर रहे हैं। कई लोग बचत खाते भी बंद करा रहे हैं।
कोट
पिता और चाचा के दो बैंक खातों में कुल 1.84 करोड़ रुपये जमा थे। यह रकम जेवर एयरपोर्ट के लिए अधिगृहीत जमीन के मुआवजे के रूप में मिली थी। जमीन जाने के बाद मुआवजे की रकम ही भविष्य का सहारा थी। - गौतम, खाताधारक
मेरे खाते से 25 लाख रुपये निकल गए। यह रकम परिवार में होने वाली शादी के खर्च और उधारी चुकाने के लिए रखी थी। दिवाली नजदीक है। अब समझ नहीं आ रहा कि शादी का खर्च कैसे उठाएं और लोगों का उधार कैसे चुकाएं। - विनीत भाटी, खाताधारक