फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Company owner cheated for Rs 40 lakh, case filed

Noida News: कंपनी मालिक से 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी, मुकदमा दर्ज

Sat, 02 Aug 2025 09:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 09:21 PM IST
विज्ञापन
Company owner cheated for Rs 40 lakh, case filed
कंपनी मालिक से 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

नोएडा। कंपनी चलाने वाले एक उद्यमी से 40 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि इसके बाद बंधक बनाकर मारपीट की गई। फरवरी 2025 में हुई इस घटना के बाद कोर्ट के आदेश पर कोतवाली फेज-3 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। दिल्ली निवासी इमामउद्दीन का मशीनरी के लिए रॉ मैटेरियल सप्लाई करने का काम है। इनका फेज-3 नोएडा की एक कंपनी के साथ व्यापार था। व्यापार के दौरान ऑडिट में 40 लाख रुपये का अंतर आया। इस पर आंतरिक जांच की गई तब पता चला कि आरोपियोंं ने यह फर्जीवाड़ा फर्जी बिल के आधार पर किया। उन्होंने इस बारे में बात की तो कुछ दिनों में पेमेंट करने का आश्वासन दिया गया। फरवरी में आरोपियों के ऑफिस जाकर बातचीत की तब उन्हें बंधक बनाकर मारपीट की गई। अब कोर्ट के आदेश पर कोतवाली फेज-3 पुलिस ने आरोपी कंपनी के निदेशक राजीव सक्सेना, विक्रम नागर के अलावा 6 अज्ञात पर केस दर्ज किया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed