फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Company employees put 75 lakhs of investor in their account

कंपनी कर्मियों ने अपने खाते में डाले निवेशक के 75 लाख

Thu, 14 Apr 2022 02:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 14 Apr 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
Company employees put 75 lakhs of investor in their account
नोएडा। एक स्टॉक ब्रोकर कंपनी के कर्मचारियों ने निवेशक के 75 लाख रुपये अपने खाते में डाल लिए। आरोप है कि कंपनी के कर्मचारियों ने कागजों में हेरफेर कर ठगी को अंजाम दिया। कंपनी की आंतरिक जांच में मामले का खुलासा हुआ। मामले की शिकायत पुलिस से की गई। कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस ने अनूप कुमार शुक्ला, विजय त्रिपाठी, अजीत कुमार सिंह समेत अन्य पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सेक्टर-63 स्थित सी ब्लॉक में मास्टर कैपिटल सर्विसेज लिमिटेड नामक स्टॉक ब्रोकर कंपनी है। यह कंपनी सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (सेबी) से रजिस्टर्ड है। कंपनी स्टॉक एक्सचेंज में शेयर की खरीद बिक्री करती है। कोतवाली सेक्टर-63 के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र शुक्ला ने बताया कि इस कंपनी के एक निवेशक अजय कुमार के डी-मैट अकाउंट से 75 लाख रुपये ट्रांसफर कर लिया गया। जब कंपनी की तरफ से आंतरिक जांच की गई तो पता चला कि इसमें फर्जी कागजात, मोबाइल, ई मेल आईडी आदि बदलकर पैसे ट्रांसफर किए गए हैं। जांच में जानकारी मिली कि कंपनी के कर्मचारी अजीत कुमार सिंह व अन्य के खाते में पैसों का ट्रांसफर हुआ है। इसमें कई अन्य लोगों की भी मिलीभगत है। कंपनी के डायरेक्टर की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस ने चारों आरोपियों पर धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कुकर मंगवाने के नाम पर फ्रॉड मामले में एफआईआर
नोएडा। कंपनी से ऑनलाइन कुकर मंगवाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में कोतवाली सेक्टर-49 में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोप है कि आरोपी कुकर ऑनलाइन ऑर्डर करने के बाद साइबर फ्रॉड कर केवल एक रुपये का पेमेंट करता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि कुकर बनाने वाली कंपनी के अधिकारी अमन ने पुलिस से शिकायत की है कि कोतवाली सेक्टर-49 क्षेत्र का रहने वाला विशाल उनकी कंपनी से ऑनलाइन कुकर मंगवाता था। वह ऑनलाइन पेमेंट करना दिखाकर कुकर की डिलीवरी ले लेता था। अधिकारी का आरोप है कि आरोपी 1100 रुपये की जगह सिर्फ एक रुपये का ही भुगतान करता था। जब कंपनी अपने स्तर पर जांच की तो फर्जीवाड़े का पता चला। इसके बाद आरोपी के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed