{"_id":"5f401d558ebc3e3ccb1d1050","slug":"commotion-of-workers-in-oppo-company-under-construction-noida-news-noi53113906","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन ओप्पो कंपनी में मजदूरों का हंगामा, पुलिस पर लाठीचार्ज करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन ओप्पो कंपनी में मजदूरों का हंगामा, पुलिस पर लाठीचार्ज करने का आरोप
Sat, 22 Aug 2020 04:56 AM IST
नोएडा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 04:56 AM IST
विज्ञापन
ओप्पो कंपनी के बाहर हंगामा करते मजदूर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईकोटेक वन थाना क्षेत्र में स्थित निर्माणाधीन ओप्पो कंपनी में शुक्रवार रात जमकर हंगामा हुआ। मजदूरों ने सामाजिक दूरी का उल्लंघन कर एक कमरे में 18 से 20 लोगों रखने, कंपनी से बाहर न जाने देने व अतिरिक्त मजदूर बुलाने का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया। विरोध करने पर गार्डों ने मजदूरों से मारपीट की। मजदूरों ने पुलिस पर भी लाठीचार्ज करने का आरोप लगाया। घटना में दो मजदूर जख्मी भी हुए हैं। हालांकि, पुलिस ने लाठीचार्ज व मारपीट से इनकार किया है।
विज्ञापन
दरअसल, ओप्पो कंपनी में निर्माण कार्य चल रहा है। यहां बड़ी संख्या में ठेकेदार के अंतर्गत काम करने वाले मजदूर निर्माण आदि कार्य में लगे हुए हैं। शुक्रवार रात सभी मजदूर अचानक एकत्रित होकर हंगामा करने लगे। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें कंपनी से बाहर जाने नहीं दिया जाता। कंपनी के मुख्य द्वार को हमेशा बंद रखा जाता है। कंपनी के अंदर सभी सामान महंगा मिलता है। उन्हें लंबे समय तक घर भी जाने की इजाजत नहीं है।
विज्ञापन
कंपनी के अंदर बने एक कमरे में 18 से 20 कर्मचारियों को रखकर सामाजिक दूरी का उल्लंघन भी किया जा रहा है। इसका विरोध करने पर शुक्रवार को कंपनी के सुरक्षाकर्मियों ने कुछ कर्मचारियों से मारपीट कर दी। इसके बाद मजदूरों का हंगामा बढ़ गया और वे नारेबाजी करने लगे। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने मजदूरों को समझाकर शांत करने का प्रयास किया। मजदूरों का आरोप है कि पुलिस ने प्रदर्शन रोकने के लिए लाठीचार्ज कर दिया जिससे दो मजदूर जख्मी भी हो गए।
विज्ञापन
हंगामे की सूचना पर तुरंत मौके पर पुलिस पहुंच गई थी। सभी मजदूरों को समझा-बुझाकर शांत कर दिया गया है। मारपीट और लाठीचार्ज का आरोप निराधार है। निर्माण स्थल पर अतिरिक्त मजदूरों के आने के कारण हंगामा हुआ था।
- विशाल पांडे, एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा