{"_id":"672f92cca6934328a2049578","slug":"committee-constituted-for-allotment-of-20-percent-plot-of-patanjali-food-park-grnoida-news-c-23-1-gur1004-44743-2024-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पतंजलि फूड पार्क के 20 फीसदी भूखंड आवंटन को कमेटी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पतंजलि फूड पार्क के 20 फीसदी भूखंड आवंटन को कमेटी गठित
विज्ञापन
पतंजलि फूड पार्क के 20 फीसदी भूखंड आवंटन के लिए कमेटी गठित
निर्धारित समय में कार्य शुरू नहीं करने पर कंपनी को दिया समय विस्तार, साथ ही भूखंड सबलीज करने का अधिकार
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) के सेक्टर-24 में पतंजलि हर्बल पार्क और पतंजलि फूड के 20 फीसदी भूखंडों के आवंटन के लिए एक कमेटी गठित की गई है। जो इसके लिए आने वाले आवेदनों की मॉनीटरिंग करेगी। कमेटी के अध्यक्ष प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. अरुण वीर सिंह हैं। जो भूखंड आवंटित किए जाएंगे उनमें आवंटियों को केवल फूड प्रोसेसिंग यूनिट और इससे जुड़ी यूनिट लगाने की ही अनुमति होगी।
सन 2017 में यीडा ने पतंजलि फूड पार्क और पतंजलि हर्बल पार्क के लिए कुल 430 एकड़ जमीन आवंटित की थी। इसमें फूड पार्क के लिए 300 एकड़ और हर्बल पार्क के लिए 130 एकड़ जमीन आवंटित की गई थी। सात साल की समय सीमा दोनों की अब समाप्त हो गई। इसके बाद आवंटी की ओर से समय विस्तार के लिए आवेदन किया गया। इस पर शासन की ओर से विस्तृत कार्य योजना पूछा गया। साथ ही अब तक काम नहीं कर पाने के पीछे करण भी बताने के लिए कहा गया। आवंटी की ओर से कोविड की दलील देकर दो साल बिलंब होने की बात कही गई। इसके बाद यमुना बोर्ड ने दो साल का समय विस्तार दिया। साथ ही तय किया कि लीज करने के लिए दी गई 20 प्रतिशत जमीन की प्रक्रिया को तैयार करने के लिए कहा गया। इसी क्रम में तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। यह कमेटी आवंटन की प्रक्रिया तैयार करेगी। तय किया गया है कि भूखंड यहीं तैयार करेंगे। विज्ञापन यही देंगे। यीडा का लोगो नहीं होगा। प्रक्रिया की स्क्रूटनी यीडा करेगा। जो सब लीज होगी, जो दर इस समय प्राधिकरण का है उसमें से जो पतंजलि भुगतान कर चुकी है, उसको घटा दिया जाएगा। भूखंड क्षेत्र के आंतरिक विकास कार्यों पर खर्च होने वाली राशि की प्राधिकरण की वर्तमान दर 1429.30 रुपये प्रति वर्गमीटर से कंपनी को भरपाई की जाएगी।
-- --
जो भूखंड सब लीज होंगे, उनमें हर्बल और फूड प्रोसेसिंग यूनिट व इससे जुड़ी यूनिट ही लगाने की अनुमति होगी। यीडा आवेदनों की मॉनीटरिंग करेगा। - डॉ. अरुण वीर सिंह, सीईओ, यीडा