फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Committed to fulfilling people's expectations: BJP

जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध : भाजपा

Sat, 18 Oct 2025 08:40 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 08:40 PM IST
विज्ञापन
Committed to fulfilling people's expectations: BJP
पार्टी मुख्यालय में मनाया दीपावली मंगल मिलन समारोह
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। प्रदेश भाजपा के मीडिया विभाग की ओर से पार्टी मुख्यालय दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर वार्षिक दिवाली मंगल मिलन समारोह हर्षोल्लास से मनाया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में 27 साल बाद बनी भाजपा सरकार जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि उत्सव की चमक में प्रकृति की शांति को भी स्थान दें और ग्रीन एवं खुशहाल दिल्ली के निर्माण में सहभागी बनें। प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि इस बार दिल्ली में ग्रीन पटाखों के साथ दिवाली मनाने की अनुमति मिली है जिससे संस्कृति और पर्यावरण का समन्वय देखने को मिलेगा। मुख्यमंत्री कर्तव्य पथ पर डेढ़ लाख दीप जलाकर नया इतिहास रच रही हैं। सह प्रभारी डॉ. अल्का गुर्जर ने कहा कि इस बार ट्रिपल इंजन की विकासशील सरकार की दीपावली है। राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि अब दिल्ली में सनातन सरकार है जो भारतीय संस्कृति और समग्र विकास में विश्वास रखती है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सांसदों, विधायकों और भाजपा पदाधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed