{"_id":"64480bfcf1c0bf91e5026ed6","slug":"commercial-properties-and-residential-buildings-are-not-getting-buyers-noida-news-c-1-gnd1002-467580-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: वाणिज्यिक संपत्तियों और आवासीय भवनों के नहीं मिल रहे खरीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: वाणिज्यिक संपत्तियों और आवासीय भवनों के नहीं मिल रहे खरीदार
विज्ञापन
वाणिज्यिक संपत्तियों और आवासीय भवनों के नहीं मिल रहे खरीदार
-प्राधिकरण की कई स्कीम हुई फेल, नहीं बढ़ाई संपत्तियों की कीमत
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। नोएडा प्राधिकरण ने बीती बोर्ड बैठक में कई कैटेगरी के प्लॉट और संपत्तियों के रेट में बढ़ोतरी की, लेकिन वाणिज्यिक संपत्तियों, आवासीय भवनों व ए प्लस कैटेगरी की जमीनों के रेट में कोई बढ़ोतरी नहीं की। इसकी सबसे बड़ी वजह मार्केट रेट का काम होना है। बताया जा रहा है कि इनके रेट की वजह से कोई खरीदार नहीं मिल रहा है। ऐसे में रेट बढ़ाने का कोई औचित्य नहीं है।
प्राधिकरण का कहना है कि बीते 8 वर्षों में वर्ष 2021-22 तक मात्र एक-दो वाणिज्यिक बिल्डर भूखंडों का आवंटन हुआ है। यही नहीं प्राधिकरण ने ऐसी संपत्तियों को बेचने के लिए आसान रास्ता निकाला और ऑफर देते हुए किस्तों में भुगतान का विकल्प दिया। खरीदार को कुल धनराशि का भुगतान 40 प्रतिशत आवंटन धनराशि के रूप में और बाकी बची 60 प्रतिशत राशि को 4 वर्ष की 8 अर्द्धवार्षिक किस्तों में किया जाना तय किया गया। लेकिन फिर भी इन जमीनों के लिए एक या दो लोग ही आगे आए, जबकि नियम के मुताबिक कम से कम तीन आवेदन आने चाहिए। स्कीम को बार-बार आगे बढ़ाने के बाद भी इन संपत्तियों की जो बोली लगी। वह बेसिक प्राइज तक ही सीमित रह गई। ऐसे में प्राधिकरण की चिंता जाहिर है। प्राधिकरण के सूत्रों का कहना है कि वर्तमान समय में सबसे अधिक 9 लाख वर्गमीटर जमीन वाणिज्यिक उपयोग के लिए उपलब्ध है। अगर इसके रेट बढ़ा दिए जाते हैं तो इसके खरीदार नहीं मिलेंगे। लिहाजा इसके रेट नहीं बढ़ाए गए।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
आवासीय भवनों का भी यही हाल
प्राधिकरण का कहना है कि बीते साल कई बार में आवासीय भवनों की कई योजनाओं को लाया गया। लेकिन भवनों के अधिक रेट और पुराने निर्माण के कारण योजनाओं में आवंटन नहीं हो पा रहा है। लोग इस विकल्प को लेने से कतरा रहे हैं। ऐसे में आवासीय भवनों के रेट में भी कोई बदलाव नहीं किया गया।
सबसे महंगी आवासीय जमीनों के नहीं बढ़ाए रेट
नोएडा प्राधिकरण के आवासीय प्लॉट की ए प्लस कैटेगरी में सबसे महंगी जमीनें हैं। यह जमीनें सेक्टर-14ए, 15 और सेक्टर-44 के ए और बी ब्लॉक की हैं। प्राधिकरण के रेट यहां सबसे अधिक हैं। प्राधिकरण का मानना है कि यहां की जमीनों के रेट बढ़ाने से बिक्री पर असर पड़ेगा। लिहाजा रेट नहीं बढ़ाए।