{"_id":"68961d6c9753af9e7f0c5eb5","slug":"collage-recogniation-grnoida-news-c-23-1-lko1064-71074-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बी फार्मेसी मान्यता को लेकर हंगामा, समाधान की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बी फार्मेसी मान्यता को लेकर हंगामा, समाधान की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
दादरी । जीटी रोड स्थित विश्वेश्वरैया कॉलेज में वर्ष 2024- 25 सत्र में बी फार्मेसी की मान्यता नहीं होने को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से कॉलेज में हंगामा किया गया। उन्होंने आरोप लगाए कि छात्रों का एक साल बर्बाद किया गया है। परिषद द्वारा कॉलेज प्रबंधन को ज्ञापन दिया गया है। साथ ही चेतावनी दी कि अगर समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो कॉलेज में आंदोलन किया जाएगा ।
विश्वेश्वरैया कॉलेज में वर्ष 2024- 25 सत्र बी फार्मेसी में 180 विद्यार्थियों का दाखिला कराया गया है। कुछ दिन पहले विद्यार्थियों को पता चला कि कॉलेज में वर्ष 2024 -25 का पीसीआई से मान्यता प्राप्त नहीं है। और उनका एक साल बर्बाद हो गया है। आरोप है कि उन्होंने इस विषय में मुख्य प्रचलन अधिकारी से वार्ता की तो विद्यार्थियों को धमकी देकर भगा दिया गया। जिला संयोजक कर्मवीर भाटी ने बताया कि वह सिकंदराबाद इकाई के कार्यकर्ताओं को लेकर कॉलेज में पहुंचे थे। उसके बाद कार्यकर्ताओं ने मिलकर तय किया कि अगर समय रहते विद्यार्थियों की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो कॉलेज का घेराव किया जाएगा। काॅलेज प्रबंधक एके शाही का कहना है कि मान्यता में विलंब हो रहा है। जो की प्रक्रिया में है। विद्यार्थियों की परीक्षा भी करा गई है। जल्द ही समाधान हो जाएगा।