Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Cold wave intensifies, department issues yellow alert

Noida News: शीतलहर से बढ़ी ठंड, विभ्ााग ने जारी किया येलो अलर्ट

Sat, 06 Dec 2025 12:33 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Sat, 06 Dec 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Cold wave intensifies, department issues yellow alert
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। जिले में दो दिन से सुबह से शाम तक ठंडी हवा चलने से ठंड लगातार बढ़ रही है। सुबह शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में कोहरा भी छाने लगा है। शुक्रवार को भी सुबह के समय कोहरा छाने से मौसम ठंडा रहा। दिन में धूप निकलने से जहां ठंड से राहत रही, वहीं सुबह व शाम को ठंड ने कंपकंपाया।
शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसी तरह न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह तापमान पिछले 24 घंटे के मुकाबले 1.8 डिग्री सेल्सियस गिरा। मौसम विभाग ने 6 दिसंबर तक शीतलहर यानि ठंडा दिन रहने की चेतावनी देते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, एक्यूआई 175 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि हरियाणा राज्य में मौसम आमतौर पर 7 दिसंबर तक परिवर्तनशील रहने के आसार हैं। इस दौरान एक पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 7 दिसंबर के दौरान बीच-बीच में आंशिक बादलवाई रह सकती है। जिससे दिन के तापमान में हल्की गिरावट व रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभावित है। इस दौरान हवा में बार-बार बदलाव होने और हवाएं हल्की गति से चलने की संभावना है। वातावरण में नमी बढ़ने से कुछ स्थानों पर अलसुबह हल्की धुंध रहने की संभावना है, लेकिन 8 दिसंबर से उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से विशेषकर रात्रि तापमान में फिर से गिरावट हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed