Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Cold wave intensifies, air quality deteriorates

Noida News: ठंड में बढ़ोतरी, हवा का स्तर खराब

Wed, 05 Nov 2025 12:08 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Wed, 05 Nov 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
Cold wave intensifies, air quality deteriorates
जगाधरी रोड पर छाई हल्की धुंध में लाइट जलाकर गुजरते वाहन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। दो दिन पहले चली हवा से जिले में ठंड बढ़ गई है। सुबह-शाम लोगों को गर्म कपड़ों में देखा जा रहा है। सोमवार की रात बहुत ज्यादा ठंड थी। ठंडी हवा की वजह से लोग रात को दोपहिया वाहनों पर ठिठुरते दिखे। जिले का न्यूनतम तापमान दो डिग्री लुढ़क कर 17 डिग्री पर पहुंच गया है।
दिन में बीच-बीच में हल्के बादल भी उमड़ते रहे। इसलिए दिन के समय भी मौसम में ठंडक महसूस की गई। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह के आखिर तक न्यूनतम तापमान पांच डिग्री तक कम हो सकता है। वहीं मौसम साफ रहेगा। सर्दी में धीरे-धीरे हो रही बढ़ोतरी का असर दिखाई देने लगा है। कुछ दिन पहले तक लोग सुबह-शाम टी-शर्ट में दिख रहे थे वह अब गर्म कपड़ों में में दिखने लगे हैं।
विज्ञापन

हालांकि नौ बजे से ही अच्छी खासी धूप निकल रही है। धूप निकलते ही मौसम गर्म हो जाता है इसलिए लोगों को सर्दी का एहसास नहीं होता। उधर, मौसम में ठंड बढ़ने से किसान धान कटाई के बाद अब गेहूं की अगेती किस्म की बिजाई में जुट गए है। अगेती किस्म की कटाई 10 नवंबर तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर की हवा भी अभी बेहद खराब स्थिति में चल रही है। मंगलवार को शहर का एक्यूआई 237 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर दर्ज किया गया। तीन दिन पहले यह 244 माइक्रोग्राम था। शहर में बढ़ते प्रदूषण का असर सीधे तौर पर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ता दिख रहा है।

प्रदूषण की वजह से लोग गले के दर्द की चपेट में आ रहे हैं। साथ ही सांस लेने में भी दिक्कत आ रही है। काफी समय से बारिश भी नहीं हुई है। दिवाली के दौरान जो आतिशबाजी की गई थी उसका धुआं अभी भी वातावरण में मिला हुआ है। ऐसे में जब तक बारिश नहीं होगी तब तक लोगों को स्वच्छ हवा में सांस लेने का मौका नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed