फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Coffee table book on the country's first elected Speaker launched

Noida News: देश के पहले निर्वाचित स्पीकर पर बनी कॉफी टेबल बुक लॉन्च

Wed, 26 Nov 2025 08:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 08:24 PM IST
विज्ञापन
Coffee table book on the country's first elected Speaker launched
उपराष्ट्रपति ने कहा- दुनिया के सामने अलग मानक स्थापित करे दिल्ली
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
विधानसभा में उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने देश के पहले निर्वाचित स्पीकर विट्ठलभाई पटेल पर आधारित विशेष कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली को किसी दूसरे शहर की नकल नहीं करनी बल्कि खुद को दुनिया की सर्वश्रेष्ठ राजधानी के रूप में स्थापित करना चाहिए।


संविधान स्वीकृति की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर दिल्ली विधानसभा में बुधवार को विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां विट्ठलभाई पटेल के 100 वर्ष पूरे होने पर तैयार की गई कॉफी टेबल बुक-दिल्ली विधानसभा की प्रस्तुति, शताब्दी यात्रा, विट्ठलभाई पटेल का अनावरण किया गया। इस मौके पर उपराज्यपाल वीके सक्सेना, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने कहा कि दिल्ली देश की राजधानी होने के नाते दुनिया के सामने उत्कृष्टता का अपना अलग मानक स्थापित करे। दिल्ली को लंदन या वॉशिंगटन जैसा बनने की जरूरत नहीं बल्कि इसे दुनिया की सर्वश्रेष्ठ राजधानी बनना चाहिए। उन्होंने विधानसभा भवन के ऐतिहासिक महत्व पर बात करते हुए कहा कि यहां होने वाली विधायी कार्यवाही लोकतंत्र की असली भावना को दर्शानी चाहिए। उन्होंने कॉफी टेबल बुक की सराहना करते हुए कहा कि यह भारत की विधायी यात्रा का एक सजीव और विश्लेषणात्मक संकलन है। सभी अतिथियों ने परिसर में डॉ. भीमराव आंबेडकर और विट्ठलभाई की प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर उन्हें नमन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed