फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   coaching centre in Noida Sector 62 has been acting After Delhi

नोएडा के चार कोचिंग सेंटरों पर गिरी गाज: एक पूरी तरह सील... दो के बेसमेंट पर एक्शन, इस वजह से हुई कार्रवाई

Tue, 30 Jul 2024 11:57 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 30 Jul 2024 11:57 AM IST
सार

दिल्ली के बाद नोएडा सेक्टर 62 के एक कोचिंग सेंटर को नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की गई है। हाल ही में राजेंद्र नगर इलाके में एक कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भर जाने से तीन छात्रों की मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
coaching centre in Noida Sector 62 has been acting After Delhi
नोएडा में कोचिंग सेंटर पर कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली की घटना के बाद प्राधिकरण, प्रशासन और अग्निशमन विभाग की टीम ने मंगलवार को नोएडा के चार कोचिंग सेंटर की जांच की। जांच के बाद शिक्षा विभाग के बगैर परमिशन से सेक्टर-62 में चल रहे करियर लॉन्चर कोचिंग को पूरी तरह से सील कर दिया गया।

विज्ञापन


वहीं सेक्टर-62 स्थित आकाश इंस्टिट्यूट और फिटजी की पार्किंग को बंद कर दिया गया। मंगलवार को मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे, सिटी मजिस्ट्रेट, डीआईओएस और नोएडा प्राधिकरण के सीनियर मैनेजर ने सेक्टर 62 स्थित चार कोचिंग सेंटर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन


करियर लॉन्चर कोचिंग सेंटर डीआईओएस के परमिशन के बगैर संचालित हो रहा था इस कारण इसे पूरी तरह सील कर दिया गया। सेक्टर 62 - 80 आकाश इंस्टिट्यूट और फिटजी ने बेसमेंट में पार्किंग की परमिशन ले रखी थी। लेकिन यहां ऑफिस और सेमिनार हाल बना दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कारण इन दोनों इंस्टीट्यूट के बेसमेंट को सील किया गया। सेक्टर-62 स्थित अनअकैडमी कोचिंग सेंटर की भी जांच की गई लेकिन वहां सब कुछ दुरुस्त मिला। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि जनपद में 51 कोचिंग सेंटर रजिस्टर्ड हैं और इनकी लगातार जांच की जाएगी। मंगलवार को चार कोचिंग सेंटर की जांच की गई इनमें एक को पूरी तरह से सील कर दिया गया और दो कोचिंग सेंटर के बेसमेंट को सील किया गया।

दिल्ली में ये कोचिंग सेंटर हुए सील
इसमें दृष्टि आईएएस इंस्टीट्यूट की एक, वाजी राव की तीन, रवि संस्थान की एक, आईएएस हब की एक और श्रीराम आईएएस इंस्टीट्यूट की एक बिल्डिंग को सील कर दिया। इसके अलावा एमसीडी ने शाहदरा साउथ जोन में कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण किया। यहां 16 बिल्डिंग को चिह्नित किया है। एमसीडी इनके खिलाफ मंगलवार को कार्रवाई करेगी। अब तक 20 कोचिंग संस्थानों पर कार्रवाई हुई है। 
 

दिल्ली के शाहदरा में भी कार्रवाई
इसके अलावा एमसीडी ने शाहदरा साउथ जोन में कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण किया। यहां 16 बिल्डिंग को चिह्नित किया है। इसमें से पांच बेसमेंट में चल रहे कोचिंग सेंटर बंद पाए गए। जबकि 11 चल रहे हैं। इसमें दो सेंटर अवैध पाए गए हैं। एमसीडी इनके खिलाफ मंगलवार को कार्रवाई करेगी।

एमसीडी ने आईएएस गुरुकुल, चहल अकादमी, प्लूटस अकादमी, साई ट्रेडिंग, आईएएस सेतु, टॉपर की अकादमी, दैनिक संवाद, सिविल्स डेली आईएएस, करियर पावर, 99 नोट्स, विद्या गुरु, गाइडेंस आईएएस, ईजी फॉर आईएएस को सील कर दिया  था। ये कोचिंग सेंटर राजेंद्र नगर के विभिन्न इलाकों में अवैध रूप से संचालित हो रहे थे।

60 पुस्तकालयों और आठ संस्थानों को नोटिस
एमसीडी ने दक्षिणी जोन में भवन उपनियमों का उल्लंघन करने पर 60 पुस्तकालयों और आठ कोचिंग संस्थानों को नोटिस जारी किए गए हैं। इसके अलावा सभी जोन में बेसमेंट में नियमों का उल्लंघन करने वाले कोचिंग सेंटर और अन्य संपत्तियों की पहचान करने के लिए सर्वे शुरू किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed