Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Coaching center running without fire NOC in Mini Mukherjee Nagar

Noida News: मिनी मुखर्जी नगर में बिना फायर एनओसी चल रहे कोचिंग सेंटर

Wed, 17 Apr 2024 05:47 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 05:47 AM IST
विज्ञापन
Coaching center running without fire NOC in Mini Mukherjee Nagar
मिनी मुखर्जी नगर में बिना फायर एनओसी चल रहे कोचिंग सेंटर
विज्ञापन

- एक साल में हजारों की संख्या में कोचिंग सेंटर खुले, सिर्फ तीन ने ली एनओसी
- शिक्षा विभाग में भी बहुत कम कोचिंग सेंटर पंजीकृत
नेहा शर्मा
नोएडा। पिछले एक साल में शहर में हजारों की संख्या में कोचिंग सेंटर खुले हैं। लेकिन अग्निशमन विभाग से मुश्किल से तीन कोचिंग सेंटर ने फायर एनओसी ली है। यही नहीं, शिक्षा विभाग में भी कुल संचालित कोचिंग सेंटर में से सिर्फ एक प्रतिशत कोचिंग सेंटर ही पंजीकृत हैं। कई बार शिक्षा विभाग की ओर से अवैध रूप से चल रहे कोचिंग सेंटर प्रबंधकों को नोटिस जारी किए गए हैं, लेकिन यह कार्रवाई नोटिस भेजने तक सीमित रह गई।


पिछले साल दिल्ली के कोचिंग सेंटर में आग की घटना के बाद शिक्षा विभाग ने कोचिंग सेंटर की जांच के लिए विशेष अभियान शुरू किया था। विभाग ने एनओसी नहीं मिलने पर कई कोचिंग सेंटर बंद भी कराए गए थे। लेकिन 10 महीने का समय बीत जाने के बाद भी कोचिंग सेंटर प्रबंधकों की ओर से फायर एनओसी के लिए आवेदन नहीं किया गया है। अधिकतर कोचिंग सेंटर बिना पंजीकरण के ही चल रहे हैं।
विज्ञापन

पिछले एक साल में सेक्टर-62, 18, 16 और 15 में सबसे ज्यादा कोचिंग सेंटर शुरू हुए हैं। सेक्टर- 62 को मिनी मुखर्जी नगर के नाम से भी जाना जा रहा है। यहां पर बड़ी संख्या में कोचिंग संस्थान चल रहे हैं, जहां पर आईएएस और पीसीएस की तैयारी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाखों की संख्या में छात्र कर रहे पढ़ाई
जिले में चल रहे एक हजार से ज्यादा कोचिंग सेंटर में लाखों की संख्या में छात्र साइंस, बायोलॉजी, गणित, कैमिस्ट्री, फिजिक्स की पढ़ाई से लेकर इंजीनियरिंग, नीट, आईएएस समेत तमाम प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। मोटी फीस के बावजूद भी छात्र सुरक्षित नहीं है।


सिर्फ 64 सेंटरों में आग से सुरक्षा के नियमों की हुई जांच
पिछले दिनों विभाग की ओर से 64 सेंटरों में ही आग से सुरक्षा के नियमों की जांच की गई। इसमें से 10 कोचिंग सेंटर में कमियां मिली। इन कोचिंग सेंटरों को बंद करने का दावा किया गया था। हालांकि कुछ दिनों बाद इसमें से अधिकतर कोचिंग सेंटर खुल गए।
------------

पिछले एक साल में दो से तीन कोचिंग सेंटर की ओर से ही फायर एनओसी के लिए आवेदन किया गया है। जांच के बाद इनको एनओसी जारी की गई है।

प्रदीप कुमार चौबे, मुख्य अग्निशमन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed