फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   CM Yogi's visit program postponed for the third time

Noida News: तीसरी बार टला सीएम योगी के आने का कार्यक्रम

Sat, 16 Mar 2024 12:43 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi's visit program postponed for the third time
तीसरी बार टला सीएम योगी के आने का कार्यक्रम
विज्ञापन

- प्राधिकरण, पुलिस और प्रशासन ने तैयारी कर ली थी पूरी, जीबीयू को फूलों से सजाकर लगाए गए थे टेंट
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शनिवार को गौतमबुद्ध नगर में आने का कार्यक्रम तीसरी बार टल गया। माना जा रहा है कि शनिवार को आम चुनावों की संभावित अधिसूचना की वजह से कार्यक्रम को टाल दिया गया है। इससे पहले प्राधिकरण समेत पुलिस और प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई थीं। कार्यक्रम स्थल जीबीयू को फूलों से सजा दिया गया था। इसके अलावा जिन सोसाइटियों में मुख्यमंत्री का संभावित कार्यक्रम था वहां तक जाने वाली सड़कें रातोंरात चमका दी गईं थीं। इससे पहले मुख्यमंत्री का 9 और 15 मार्च को गौतमबुद्धनगर में आने का कार्यक्रम टल गया था।
दरअसल प्रदेश सरकार ने गौतमबुद्ध नगर समेत प्रदेश के लाखों खरीदारों की समस्या को दूर करने के लिए अमिताभ कांत समिति की सिफारिशों को लागू करने की घोषणा की थी। जिले में करीब दो लाख खरीदार फंसे हुए हैं। समिति की सिफारिश के बाद प्राधिकरणों ने रजिस्ट्री करानी शुरू कर दी है। इससे खरीदारों को मालिकाना हक मिलना शुरू हो गया है। जिन खरीदारों की रजिस्ट्री हो गई थी उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रजिस्ट्री की ओर से पपत्र सौंपे जाने थे। अब चुनाव आयोग की ओर से अधिसूचना जारी होने की जानकारी मिलने के बाद शनिवार को सीएम के आने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के आगमन की तैयारी को लेकर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ रवि कुमार एनजी ने पूरी टीम तैनात कर दी थी। वहीं, गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी में टेंट लगाकर अन्य तैयारियां कर ली गई थीं। शुक्रवार दोपहर में डॉग स्क्वायड से लेकर पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


14 दिन में हजार खरीदारों को मालिकाना हक
ग्रेनो प्राधिकरण ने शिविर लगाकर फ्लैट खरीदारों को रजिस्ट्री करानी शुरू कर दी है। इसके लिए शिविर का बाकायदा शेड्यूल जारी कर दिया गया था। प्राधिकरण के बिल्डर विभाग के एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने बताया कि 14 दिन में 1000 खरीदारों को मालिकाना हक दिलाया गया है। यह सिलसिला जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि 97 बिल्डरों परियोजनाओं में 76 हजार से अधिक लोगों की रजिस्ट्री होनी है।

रजिस्ट्री के बाद मुख्यमंत्री का जताया आभार
ग्रेनो प्राधिकरण की ओर से शुक्रवार को शिविर में सीनियर सिटीजन और मिगसन अल्टिमो सोसाइटी निवासियों की रजिस्ट्री हुई। करीब दो दशक के इंतजार के बाद ही खरीदारों को मालिकाना हक मिला। खरीदारों ने मुख्यमंत्री का आभार जताया है। सीनियर सिटीजन सोसाइटी निवासी राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि 21 साल पहले फ्लैट खरीदा था, लेकिन अब जाकर मालिकाना हक मिला है। वहीं, इसी सोसाइटी के कैलाश चंद तिवारी का कहना है कि 2001 में फ्लैट लिया था और अब 24वें साल में घर का आनंद पूरा हुआ है। एसके मेहता का कहना है कि भले ही उन्हीं फ्लैटों में रहते थे पर घर का अहसास नहीं होता था। ओमीक्रॉन स्थित मिग्सन अल्टिमो सोसाइटी निवासी मोनिका का कहना है कि किराया दे रहे थे और घर की किस्त भी जा रही थी। मगर अब सपना पूरा हो गया। इसी सोसाइटी की रजनीश कौर का कहना है कि रजिस्ट्री के बाद ऐसा लग रहा है कि जीवन की सबसे बड़ी खुशी मिली है।

कोट
97 बिल्डरों के 76 हजार से अधिक खरीदारों को मालिकाना हक नहीं मिला है। अमिताभ कांत कमेटी की सिफारिश लागू होने के बाद रजिस्ट्री शुरू हो गई है। छह माह के अंदर सभी खरीदारों का मालिकाना हक दिलाने का लक्ष्य रखा गया है।- रवि कुमार एनजी, सीईओ ग्रेनो प्राधिकरण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed