फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   CM Yogi Adityanath reaches Noida will inaugurate the data center

CM Yogi in Noida: सीएम योगी ने डेटा सेंटर का किया लोकार्पण, आज 1670 करोड़ की परियोजनाओं की देंगे सौगात

Tue, 01 Nov 2022 03:11 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 01 Nov 2022 03:11 AM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को ग्रेटर नोएडा पहुंचे। यहां पर सीएम ने डेटा सेंटर का लोकार्पण किया। 

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath reaches Noida will inaugurate the data center
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ गौतम बुद्ध नगर में ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क पहुंच गए हैं। उन्होंने यहां डेटा सेंटर का लोकार्पण किया। इसके बाद मंगलवार को नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यूपीसीडा की 1670 करोड की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

विज्ञापन


बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल समेत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 31 अक्तूबर और एक नवंबर को ग्रेटर नोएडा में रहेंगे। इसी के मद्देनजर ग्रेटर नोएडा में निजी ड्रोन उड़ाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लागू कर दिया गया है। वहीं, एक नवंबर को इंडिया एक्सपो सेंटर में आयोजित होने वाले वाटर वीक-2022 में एक्सपो मार्ट के आस-पास अर्धसैनिक बलों की तैनाती रहेगी। 
विज्ञापन


इसके अलावा जिले में आ रहे वीआईपी की सुरक्षा के लिए 1500 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। आगरा व मेरठ जोन से पुलिसकर्मी ग्रेटर नोएडा आएंगे। डीसीपी ग्रेटर नोएडा अभिषेक वर्मा ने बताया कि कार्यक्रम स्थल को तीन जोन में बांटा गया है। हर जोन में डीसीपी स्तर के अधिकारी कमांडर होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पिछले कई दिन से प्राधिकरण और पुलिस-प्रशासन तैयारियों में जुटे थे। मुख्यमंत्री का काफिला जहां से गुजरेगा उन क्षेत्रों में सड़क निर्माण और मरम्मत का कार्य तेजी से कराया जा गया। गोल चक्करों को सजाया गया है और लाइटें लगवाई गई हैं। वहीं, ग्रेनो में करीब 48 करोड़ की एलइडी लाइटें लगवाई गई हैं।

बता दें कि एक नवंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में वाटर वीक का उद्घाटन करेंगी। इंडिया वाटर वीक में दो हजार से अधिक विदेशी प्रतिनिधि भी हिस्सा ले रहे हैं।

मंगलवार सुबह राष्ट्रपति के वाटर वीक कार्यक्रम में सीएम शामिल होंगे और दोपहर को ग्रेनो प्राधिकरण कार्यालय के सामने पार्क में जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां पर 17 साल से लंबित चल रही गंगाजल परियोजना शहरवासियों को समर्पित की जाएगी। इसके अलावा भी करोड़ों रुपये की लागत की परियोजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। मुख्यमंत्री जिले के जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों के साथ बैठक कर नगर निकाय चुनाव की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।


पहली बार आएंगी राष्ट्रपति मुर्मू
इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित हो रहे इंडिया वाटर वीक का एक नवंबर को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू उदघाटन करेंगी। राष्ट्रपति मुर्मू पहली बार नोएडा आएंगी। इंडिया वाटर वीक के 7वें संस्करण में दुनियाभर से दो हजार से अधिक लोग जल संरक्षण, नदियों में कम होता पानी आदि विषयों पर अपने शोधपत्र प्रस्तुत करेंगे। यह कार्यक्रम पांच नवंबर तक चलेगा। कई देशों के कृषि मंत्री के भी शामिल होने की उम्मीद है। यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह समेत कई अन्य मंत्री भी आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed