फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   CM Yogi Adityanath addressed closing ceremony of Prerna Vimarsh-2026 at GBU

जीबीयू में सीएम योगी: सांविधानिक पद पर रहे हामिद अंसारी का बयान उचित नहीं', कहा- मातृशक्ति का सम्मान जरूरी

Sun, 20 Sep 2026 04:18 PM IST
Rahul Kumar Tiwari अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: Rahul Kumar Tiwari Updated Sun, 20 Sep 2026 04:18 PM IST
सार

जीबीयू में प्रेरणा विमर्श-2026 के समापन समारोह में सीएम योगी आदित्यनाथ ने सनातन परंपरा, भारतीय संस्कृति और नारी शक्ति पर बात रखी। उन्होंने कहा कि भारत की आत्मा सनातन में बसती है और यहां विचारों का हमेशा स्वागत किया गया है। इस दौरान उन्होंने पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा।

विज्ञापन
CM Yogi Adityanath addressed  closing ceremony of Prerna Vimarsh-2026 at GBU
सनातन पर टिप्पणी को लेकर हामिद अंसारी पर योगी का पलटवार - फोटो : अमर उजाला GFX

विस्तार

ग्रेटर नोएडा के गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में आयोजित ‘प्रेरणा विमर्श-2026’ के समापन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सनातन परंपरा, भारतीय संस्कृति और नारी शक्ति का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भारत की आत्मा सनातन धर्म में बसती है और देश की जनता अपनी ऋषि परंपरा, देवी-देवताओं, तीर्थों और विरासत पर गर्व करती है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि सनातन परंपरा में विचारों की स्वीकार्यता रही है। कहीं से भी अच्छे विचार आएं तो उनका स्वागत किया जाता है। उन्होंने कहा कि ‘तेरा-मेरा’ वाली संकुचित सोच रखने वाले लोग इसे नहीं समझ सकते। सनातन सबका है और इसकी परंपरा ने दुनिया के अलग-अलग समुदायों और संप्रदायों को संकट के समय शरण दी है।
विज्ञापन


हामिद अंसारी के बयान पर सीएम योगी का पलटवार
योगी आदित्यनाथ ने पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के एक पुराने वक्तव्य का जिक्र करते हुए कहा कि सांविधानिक पद पर रहे व्यक्ति को इस तरह की बात नहीं करनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे बयानों से भारत के बारे में गलत छवि बनाने और ‘एंटी इंडिया’ सोच को बढ़ावा देने का काम होता है। उन्होंने कहा कि अर्धसत्य के जरिए भारत को अपमानित करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल गांधी पर भी बोला हमला
मुख्यमंत्री ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधते हुए नारी शक्ति और मातृशक्ति के सम्मान का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में ‘पहले आप’ का संस्कार रहा है। जिन लोगों को ये मर्यादाएं नहीं सिखाई गईं, उनके लिए ‘वसुधैव कुटुंबकम’ की भावना को समझना संभव नहीं है।

योगी ने कहा कि प्राचीन काल से लेकर वर्तमान समय तक भारत में नारी शक्ति को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति और परंपरा में मातृशक्ति के सम्मान की विशेष जगह रही है।

'विरासत और योगदान को नहीं भुलाया जा सकता'
सीएम योगी ने कहा कि नारी गरिमा का प्रतीक है। उत्तर प्रदेश में तीन नई पीएसी महिला बटालियन का गठन किया जा रहा है। शिक्षा, अंतरिक्ष, चिकित्सा और पुलिस समेत हर क्षेत्र में बेटियों ने देश का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि हमें अपने पूर्वजों को नहीं भूलना चाहिए। इतिहास को भले ही भूल जाएं, लेकिन अपनी विरासत और योगदान को नहीं भुलाया जा सकता।

किसान को लेकर क्या बोले सीएम योगी?
मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन की सरकार सभी के लिए काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गरीब, किसान, युवा और नारी को देश की चार जातियां बताया है और सरकार इन्हीं के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि अन्नदाता किसान किसी भी जाति का हो सकता है। उसे सम्मान, बाजार और शासन की योजनाओं से जुड़ने का अवसर मिलना चाहिए।

युवाओं पर सीएम योगी का संबोधन
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि युवाओं को मंच और अवसर देने की जरूरत है। युवा दुनिया के हर कार्य को संभव करके दिखा सकता है। उन्होंने कहा कि तीन तलाक जैसी प्रथा को समाप्त करने के साथ महिलाओं पर होने वाले अत्याचार को भी रोकना जरूरी है। इसके लिए बेहतर संवाद के माध्यम से समाज को आगे बढ़ाया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब तक 65 लाख लोगों को आवास मिल चुका है। सरकार 12 लाख और लोगों को आवास देने जा रही है।

विपक्ष में इच्छाशक्ति की कमी: सीएम योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों का जिक्र किया। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस कभी देश को स्वस्थ ईंधन नहीं दे पाई। उन्होंने दावा किया कि 12 करोड़ लोगों को एलपीजी कनेक्शन दिए गए और 12 करोड़ घरों में शौचालय बनाए गए। योगी ने कहा कि ये काम 2014 से पहले भी हो सकते थे, लेकिन तब इन्हें करने की इच्छा नहीं थी।

महिला सशक्तीकरण पर सीएम योगी क्या बोले?
मुख्यमंत्री ने महिला सशक्तीकरण का जिक्र करते हुए कहा कि 2017 में उत्तर प्रदेश में महिला पुलिस बल की संख्या करीब 10 हजार थी, जो अब 44 हजार हो गई है। उन्होंने कहा कि अगले तीन-चार महीने में यह संख्या 50 हजार से अधिक हो जाएगी। उन्होंने दावा किया कि महिलाओं की कार्यबल में भागीदारी पहले 12 प्रतिशत थी, जो अब बढ़कर 30 प्रतिशत से अधिक हो गई है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत के पास दुनिया की युवा कार्यशक्ति है और उत्तर प्रदेश में 56 प्रतिशत आबादी युवा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में युवाओं को साढ़े नौ लाख सरकारी नौकरियां दी गई हैं। इसके अलावा 96 लाख एमएसएमई में करीब साढ़े तीन करोड़ युवा काम कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार और ‘क्रीम’ को खत्म करना है। राम और कृष्ण हमारे आदर्श हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश अब बीमारू राज्य नहीं है, बल्कि सरप्लस राज्य बन चुका है। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले जो स्थिति थी, उसे दोबारा नहीं आने दिया जाएगा। अब प्रदेश में दंगा और अराजकता नहीं चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed